Loading...

हिमाचल विस उपचुनाव: कांग्रेस कमेटी ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Ankita 5 Apr 2024 Edited 5 Apr 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में छह सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव होने है। जिसके लिए कांग्रेस कमेटी ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी है। यह जिम्मेदारियां मंत्रियों, सीपीएस, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों दी गई है। बता दें इन सभी नेताओं और मंत्रियों की चुनावी ड्यूटी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लगाई है।

सुजानपुर में मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ चंद्र शेखर, सुरेश कुमार, सुमन भारती व राजेंद्र वर्मा की चुनावी ड्यूटी लगाई है। बड़सर में मंत्री राजेश धर्माणी के साथ किशोरी लाल, संजय रतन, सुमन भारती व संजय शर्मा की ड्यूटी लगाई है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री चंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह कुटलैहड़ में मंत्री रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह प्रभारी होंगे। उनके साथ भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैयर, रंजीत राणा व विवेक मिंका की ड्यूटी लगाई है। लाहौल-स्पीति में मंत्री जगत सिंह के साथ सुंदर ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, जियालसेन ठाकुर, राम सिंह, रमेश कुमार व देवी सिंह ठाकुर को तैनात किया गया है।

इसके अलावा आशीष बुटेल, आरएस बाली, केवल पठानिया, कर्ण पठानिया और हरभजन चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। गगरेट में मंत्री हर्षवर्धन के साथ मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू, रणजीत राणा व सुरिंदर कंवर की ड्यूटी लगाई है।

Related Topics: