लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

1 अप्रैल से दवाइयां हो जाएंगी महंगी

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 9:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीजल के दाम बढ़ोतरी के बाद बाजार में दिखा असर

ईंधन तेल और खाद्य तेल ने जहां पहले ही आम लोगों की जेब पर डाका डाल दिया है, तो वही 1 अप्रैल के बाद दवाइयों का दाम भी बढ़ जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दवाइयों के दाम बढ़ोतरी के पीछे रॉ मटेरियल के बढ़े दामों का बड़ा कारण बताया जा रहा है। जिसके बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली पेरासिटामोल सहित बहुत सी दवाइयां करीब 10 फ़ीसदी महंगी हो जाएंगी।

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के द्वारा इसे मंजूरी भी दे दी गई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश देश में एक बड़ा फार्मा हब माना जाता है। हालांकि प्रदेश के लिए ड्रग पार्क को लेकर भी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वहीं प्रदेश सरकार भी ड्रग पार्क ऊना में बनाए जाने को लेकर योजना भी तैयार कर चुकी है। अब यदि प्रदेश में ड्रग पार्क बनता है तो बहुत सारे रो मटेरियल हिमाचल में ही बनने शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश दवा निर्माण में इस महंगाई के ऊपर भारी भी पड़ सकता है।

बरहाल, फिलहाल जो 10 फ़ीसदी दवाओं के दाम में उछाल आएगा उसकी आम जनता को मार झेलने के लिए अभी से ही तैयारी कर लेनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]