लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

108 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया 108 किलो का घंटा

SAPNA THAKUR | 16 अप्रैल 2022 at 7:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ गुरप्रीत धुन्ना बद्दी

राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर झाड़माजरी के 108 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति महंत जीवन गिरी के नेतृत्व में सुंदर कांड पाठ और हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत 108 किलो पीतल के विशाल घंटे की पूजा अर्चना के बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर घंटा चढ़ाया गया।

प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा दल समिति के चेयरमैन संजीव बस्सी, प्रधान हरबंस ठाकुर ने बताया कि मंदिर में सुंदर कांड के पाठ के उपरांत हवन किया गया। जिसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर 108 किलो का पीतल का विशालकाय घंटा चढ़ाया गया। पंडित पितरेश्रवर शर्मा ने भगवान हनुमान को 56 भोग लगाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं श्रद्धालुओं दीपू पंडित, विशाल कौशल, सुखी व रामू ने 21 किलो का केक बजरंगबली को समर्पित किया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]