11 सितम्बर का राशिफल : करियर, धन, शिक्षा और प्रेम जीवन में मिलेगी नई दिशा
Aaj Ka Rashifal / 11 सितम्बर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा
Aaj Ka Rashifal : 11 सितम्बर का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है। करियर, धन और पारिवारिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries)
करियर में चिंता बढ़ सकती है और फोकस कम होगा। व्यापार में हानि की संभावना है, पुराने लेनदेन अटक सकते हैं। परिवार से दुखद समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
नया काम शुरू करने के लिए सही समय है। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा और पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संभव है। मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
अधिकारियों से विवाद हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। तनाव कम करने के लिए भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
कर्क राशि (Cancer)
बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव है और आर्थिक लाभ होगा। परिवार में विवाद समाप्त होंगे। भगवान शिव को जल चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
सहयोगियों से विरोध झेलना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा और माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
नई जिम्मेदारी मिलेगी और व्यापार में प्रगति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संभव हैं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि (Libra)
नया काम शुरू करने का समय शुभ है। रुका हुआ काम फिर शुरू होगा। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में बड़ा ऑफर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा संभव है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
तनाव और परेशानियां बढ़ेंगी। बड़े निर्णय लेने से बचें। परिवार में मतभेद रह सकते हैं। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
मकर राशि (Capricorn)
प्रॉपर्टी से जुड़े काम लाभ देंगे। कारोबार में रुका हुआ पैसा मिलेगा। शनि देव को तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
नए काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने विवाद खत्म होंगे। गणपति को मोदक चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)
बड़ा विवाद सुलझ सकता है। धन संग्रह का अवसर मिलेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।