लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

13 साल बाद अपनी बहन से मिले बिजली महादेव, सैकड़ों लोग भव्य मिलन के बने साक्षी

PRIYANKA THAKUR | 24 नवंबर 2021 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

बिजली महादेव थोड़े दिन पहले जहां माता हडिंबा से मिलने मनाली पहुंचे थे तो वही मंगलवार को 13 सालों के पश्चात अपनी बहन काईस माता दशमी वारदा के मंदिर पहुंचे। देव विधि विधान के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर माता दशमी वारदा और बिजली महादेव का भव्य मिलन हुआ। इस भव्य मिलने के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान महादेव ने देवता ब्रिंढु से भी मिलन किया।

माता के हारियानों की ओर से आज बिजली महादेव को देव भोज करवाया जाएगा। उसके बाद देवता देव भोज ग्रहण करने के बाद गाहर के लिए रवाना होंगे, जहां पर रात्रि ठहराव होगा। बिजली महादेव और माता दशमी वारदा के मिलन को देखकर लोग काफी खुश नजर आए। लोगों ने देवता से घर परिवार की सुख समृद्धि की मन्नतें भी मांगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]