Loading...

14 को राष्ट्रीय लोक अदालत कई मामलों का होगा निपटारा

PARUL • 2 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर जिला के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में बैंक से सम्बंधित मुकद‌मे, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद के मामले लिए जाएंगे।

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं तथा झंडुता न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी में से लंबित मामले है, वह न्यायालय में अपने मामले को लोक अदालत में लगवा सकते हैं।

कोई इच्छुक व्यक्ति जिसका उपरोक्त श्रेणी में से मामला कोर्ट में विचाराधीन नहीं है, अगर वह अपना मामला लोक अदालत में लगवा कर आपसी समझौते पर आधारित फैसला प्राप्त करना चाहता है, तो वह आवेदन कर सकता है। मोटर व्हीकल चालान के मामलों को ऑनलाइन आई पे ई कोर्ट डिजिटल पेमेंट के माध्यम से वन न्यायालय में आकर लोक अदालत से पूर्व भी निपटाया जा सकता है।