लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा युवती पर चाकू से हमला करने का आरोपी

SAPNA THAKUR | 29 मई 2022 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन में युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे फिर से अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आपको बता दें कि 22 वर्षीय युवती सोलन स्थित फार्मा कंपनी में काम करती थी। वहां पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई।

युवक ने कई बार उसे शादी के लिए कहा, लेकिन युवती मना करती रही। इसके बाद युवक ने कई बार उसे धमकाया। बार-बार धमकाने पर युवती ने सोलन से नौकरी छोड़ दी और अब युवती सोलन के जाबली में एक उद्योग में कार्य करने लगी। परन्तु यहाँ भी युवक युवती के पीछे ही पड़ा रहा और उसने मंगलवार शाम को युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही चाकू के हमले से घायल युवती को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। वही पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को कसौली कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा और रिमांड खत्म होने के बाद उसे बीते कल फिर से कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी को अब दस जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]