Loading...

15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा आयकर विभाग का निरीक्षक

SAPNA THAKUR • 14 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक आयकर विभाग के निरीक्षक ने चंद पैसों के लालच में अपना ईमान तक बेच डाला। इस दौरान सीबीआई ने निरीक्षक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। आयकर विभाग के आरोपी निरीक्षक को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे परवाणू से शिमला ले जाया गया गया।

बता दें, परवाणू स्थित आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन यूनिट मे कार्यरत मनीष बेदी ने किसी फर्म से काम के बदले पैसों की मांग की थी। जिसके बाद संबंधित फर्म ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। सीबीआई ने जाल बिछाते हुए आरोपी को 15000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।