लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

17 वर्षीय नाबालिग लापता, पिता ने युवक पर लगाया..

SAPNA THAKUR | 30 मार्च 2022 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

परवाणू थाना के अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है तथा एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वही पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

राजेश निवासी परवाणू, तहसील कसौली (सोलन) ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 मार्च से लापता है। कहा कि उन्होंने बेटी को ढूंढने का हर जगह प्रयास किया परंतु कहीं से भी कुछ पता नहीं चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कहा कि बेटी के बारे में रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई परंतु कहीं से कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। उन्होंने पड़ोस में ही किराये के कमरे में रहने वाले सत्या नाम के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जाहिर किया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]