2 अप्रैल से शुरू होगी इंडिगो की धर्मशाला-चंडीगढ़ फ्लाइट
HNN/धर्मशाला
इंडिगो एयरलांस चंडीगढ़-धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा शुरू करने का जा रहा है, जोकि 2 अप्रैल से शुरू होगी। सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को यह हवाई सेवा चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध रहेगी, जोकि दिन में एक ही समय मिलेगी।
गौरतलब है कि कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा की काफी डिमांड आ रही थी। पहले चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा थी, जो बंद हो गई थी।
पहले कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए चंडीगढ़ से हवाई सेवा एलायंस एयर विमानन देता था, लेकिन अब इंडिगो फ्लाइट्स के माध्यम से कांगड़ा एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जुड़ेगा।