2027 का लक्ष्य भेदने को संजय चौहान की टीम तैयार

By Shailesh Saini Published: 1 Mar 2026, 1:02 PM | Updated: 1 Mar 2026, 1:02 PM 0 min read

मंडलवार कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

जिला सिरमौर में 2027 के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए जिला चुनाव प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। अध्यक्ष संजय चौहान ने मंडलवार संयोजक एवं सह–संयोजकों के नामों की औपचारिक घोषणा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

जिला सह–संयोजक पद पर पांवटा साहिब से दिनेश चौधरी को जिला सह–संयोजक बनाया गया है, जबकि पांवटा साहिब से ही दिनेश नेगी को सह–संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटीधार मंडल से एडवोकेट ललित शर्मा को संयोजक तथा कीतेंद्र सिंह थापा को सह–संयोजक बनाया गया है।

माता बाला सुंदरी मंडल नाहन से जसवंत सिंह प्रधान को संयोजक तथा केहर सिंह चौहान को सह–संयोजक बनाया गया है।
जबकि माता कटासन देवी मंडल नाहन से रघुवीर सिंह को संयोजक तथा सुरेश शर्मा को सह–संयोजक नियुक्त किया गया है।

पांवटा विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार मंडल से हेमेंद्र सिंह को संयोजक तथा रवि कुमार को सह–संयोजक बनाया गया है।
पांवटा साहिब शहरी मंडल से सोहन कपूर को संयोजक तथा अनिल शर्मा को सह–संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू मंडल से खजान सिंह शर्मा को संयोजक तथा पूरन चंद जोशी को सह–संयोजक बनाया गया है।

संगड़ाह मंडल से अनिल भारद्वाज को संयोजक तथा राम लाल ठाकुर को सह–संयोजक नियुक्त किया गया है।
नोहराधार मंडल से राजेन्द्र सिंह ठाकुर को संयोजक तथा हिमेश ठाकुर को सह–संयोजक बनाया गया है।

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां मंडल से आशीष शर्मा को संयोजक तथा सुरेन्द्र नहरों को सह–संयोजक नियुक्त किया गया है।

राजगढ़ मंडल से बलवीर सिंह चौधरी को संयोजक तथा कपूर सिंह बनोल्टा को सह–संयोजक बनाया गया है।
अंत में अध्यक्ष संजय चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि 2027 का लक्ष्य संगठन की एकजुटता और अनुशासन से ही हासिल होगा।

उन्होंने अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर मंडल और हर बूथ पर सक्रिय संरचना तैयार की जाएगी तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरमौर में संगठन की यह नई संरचना आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सशक्त संगठन ही जीत की कुंजी है और सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य कर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय चौहान के नेतृत्व में जिला चुनाव प्रकोष्ठ 2027 में लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेगा।

Tags: