21 वर्षीय युवक ने पर्दे से लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ शिमला
शिमला के कृष्णानगर में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया गया। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी अनुसार, 21 वर्षीय युवक गदर पुत्र नानक चंद निवासी कृष्णानगर ने कमरे में पर्दे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिवार के सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। जब काफी खटखटाने के बाद भी युवक ने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने अनहोनी के अंदेशे के चलते खिड़की का शीशा तोड़ दिया और वह अंदर चले गए।
यहाँ देखा तो उनका बेटा पर्दे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। एसपी मोनिका भुटुंगरू ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।