HNN/चंबा
जिला चंबा में एक 21 वर्षीय विवाहिता महिला ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान मनीषा (21) पत्नी हेम राज निवासी गांव बनेटू डाकघर कोहाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आखिरी बार महिला की बात उसके पति के साथ हुई थी। वह महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करते हैं। महिला के पिता भी उसके साथ नौकरी करते हैं। पति एक महीने से घर नहीं आया था। इसको लेकर महिला काफी परेशान थी। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। फोन पर बात करने के बाद महिला अपने कमरे में चली गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया और अपने कमरे की छत से फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो वह तुरंत ही उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
साथ ही महिला के मायका और ससुराल पक्ष वालों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





