HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले समोह से एक 22 वर्षीय युवती अचानक घर से गायब हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में पवन कुमार निवासी समोह ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी गत रविवार दोपहर बाद करीब दो-तीन बजे घर से अचानक गायब हो गई। उन्होंने सभी जगह उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पवन कुमार निवासी समोह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





