25 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे सिरमौर के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, संसद सदस्यों के समक्ष…
HNN / सिरमौर
सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले पद्मश्री विद्यानंद सरैक 27 जनवरी को दिल्ली में लोकतंत्र संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय में वक्तव्य देंगे। दरअसल, संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण की ओर से संसद सदस्यों के लाभ के लिए 27 जनवरी को लोकतंत्र संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय दिल्ली में संवादात्मक सत्र आयोजित किया जा रहा है।
इस संवादात्मक सत्र के लिए राजगढ़ क्षेत्र के पद्मश्री विद्यानंद सरैक को संवाद करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा अन्य पद्मश्री विजेताओं को भी इस सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने बताया कि वह 25 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन देखने के बाद 27 जनवरी को इस संवादात्मक सत्र में अपनी प्रस्तुति देंगे। वह महासुवी लोक संस्कृति एवं सभ्यता की विकास यात्रा… विषय पर अपना व्यक्तव्य रखेंगे।
