3 किलो 616 ग्राम चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
कुल्लू पुलिस ने कशादा-ब्रादा सड़क पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक तस्कर से चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी की पहचान धर्म चंद (32) पुत्र सेस राम निवासी कशादा, डाकघर ब्रादा, तहसील भुंतर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास चरस की बड़ी खेप है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कशादा-ब्रादा सड़क पर दबिश दी और आरोपी को तलाशी के लिए रुकवाया।
इस दौरान जब उसकी जांच की गई तो आरोपी के कब्जे से चरस बरामद हुई जो कि 3 किलो 616 ग्राम पाई गई। बताया जा रहा है कि आरोपी इस चरस का सौदा करने जा रहा था परंतु उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।