400 साल पुराने शिव मंदिर नाहन पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल, नवाया शीश

old-Shiv-temple-Nahan-new-.jpg

बोले- आज महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को दिया उपहार

HNN/नाहन

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को घरेलु गैस सिलेंडर में 100 की कटौती कर बड़ा उपहार दिया है। बीते 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किया वह अद्वितीय है।

डॉ. राजीव बिंदल आज महाशिवरात्रि पर्व पर नाहन के 400 साल पुराने शिव मंदिर में शीश नवाने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज भारतवर्ष में जितने भी भोलेनाथ के स्थान विकसित हुए हैं, वह केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस भी है।

केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बीते 40 सालों से विधानसभा व लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं को जो आरक्षण देना था वह राजनीति षड्यंत्र के तहत लटकाया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को पास कर महिलाओं को आज समाज में आगे लाकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत बदल रहा है।