लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

42 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 11:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के गोपालपुर के गांव टिक्कर में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस भी इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

हालांकि महिला द्वारा जहर क्यों निगला गया है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय पूनम बाला पत्नी रमेश निवासी टिक्कर ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

महिला की जब तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए रिवालसर सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे। यहां जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]