HNN / पांवटा
खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 45 से 60 आयु वर्ग के लिए भी आज 03 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया 45 से 60 आयु वर्ग के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केंद्र शरली मानपुर में कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 45 से 60 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





