Loading...

5 किलो 720 ग्राम चांदी से चमका मां चिंतपूर्णी मंदिर का प्रवेश द्वार

SAPNA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर का प्रवेश द्वार 5 किलो 720 ग्राम चांदी से चमक उठा है। पंजाब के अमृतसर के एक श्रद्धालु की ओर से दान स्वरूप चिंतपूर्णी मंदिर में चांदी लगवाई गई है जिसकी कीमत 3.5 लाख के लगभग बताई जा रही है। प्रवेश द्वार पर चांदी लगाने का काम अमृतसर के कारीगरों द्वारा किया गया है।

इससे पहले भी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने दरवाजे और मंदिर की दीवार पर चांदी और सोना लगवाने का काम करवाया जा चुका हैं। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के अमृतसर के श्रद्धालु रमेश अग्रवाल द्वारा मंदिर के प्रवेश द्वार पर चांदी लगवाई गई है।

उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में मां के भक्त नकद धनराशि के साथ सोना-चांदी भी दान करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की माता रानी के प्रति अपार आस्था है। मां के चरणों में अर्पित धनराशि को क्षेत्र में सामाजिक और विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपनी तरफ से मंदिर में कार्य करवाने की इच्छा जाहिर करते हैं।