HNN / सोलन
नालागढ़ के तहत आने वाले गांव उपरला नंगल में एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बच्चे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार बच्चे को स्कूल में पेंसिल से बाजू पर चोट लगी थी। इसके बाद उसे निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे टेटनस का टीका लगाया गया। अगले दिन बच्चे के शरीर पर काले धब्बे पड़ने शुरू हो गए। उसके बाद परिजन बच्चे को नालागढ़ अस्पताल ले आए यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मौत का कारण संक्रमण बताया है। वहीं परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





