Loading...

62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में चंबा की बेटी सीमा ने जीता रजत पदक

Ankita • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा की बेटी सीमा ने वीरवार को 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब सिल्वर मेडल जीता है। बता दें यह पदक सीमा ने बेंगलुरू के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में चल रही 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में अब 5 हजार मीटर की दौड़ में हांसिल किया है।

इससे पहले भी सीमा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है।

सीमा ने अपने प्रशिक्षकों और साई, एनसीओई भोपाल के अन्य खेल स्टाफ का आभार जताया है। बता दें यह 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स 11 अक्तूबर से शुरू हुई है और 15 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी।