HNN/ मंडी
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी की प्रवक्ता विप्लव ठाकुर ने सूचित किया है कि एसआईएस, पीटीसी शाहतलाई, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्डज के 150 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
साक्षात्कार का आयोजन 7 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी, 8 जून को उप रोजगार कार्यालय नेरचौक, 9 जून को उप रोजगार कार्यालय गोहर, 10 जून को उप रोजगार कार्यालय थुनाग, 13 जून को उप रोजगार कार्यालय सुन्दरनगर तथा 15 जून को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी में किया जायेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरूष उम्मीदवार ही पात्र हैं। योग्यता 12वीं व स्नातक पास तथा आयु सीमा 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 से.मी से अधिक होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित निर्धारित तिथि पर प्रातः 10 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंच जाएं। साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





