7.792 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद, स्कूटी सवार गिरफ्तार
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस ने स्कूटी से चूरा पोस्त की एक बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने स्कूटी सवार व्यक्ति संदीप कुमार गांव व डाकघर पासला तहसील फिल्लौर जिला जालंधर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत सलापड़ पुलिस चौकी ने सलापड़ पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बिलासपुर की तरफ़ जा रही एक स्कूटी को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान 7 किलो 792 ग्राम अफीम बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।