लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 5:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना डमटाल के तहत पड़ते क्षेत्र सूरजपुर में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए जहां पर बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

मृतक महिला की शिनाख्त 72 वर्षीय सरला देवी निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरला देवी ने गलती से जहरीली दवा निगल ली जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। घरवालों ने आनन फानन में उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]