जिला में वर्षा व बर्फबारी का पूर्वानुमान, पर्यटक व आम नागरिक बरतें सतर्कता

fresh-snowfall-on-the-peaks.jpg

HNN/ मंडी

भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 12 जनवरी यानी आज मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा, तेज हवाएं चलने व बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के मध्यनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी नागरिकों व पर्यटकों से अधिक उंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।

उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।