लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम मोदी आज नेशनल यूथ फेस्टिवल का करेंगे उद्घाटन, देशभर से इतने हजार युवा होंगे शामिल

PRIYANKA THAKUR | 12 जनवरी 2023 at 10:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में आज शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। अधिक जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा, देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें उम्मीद है कि सशक्त होने के साथ ही युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ठाकुर ने कहा कि भारत के पांच पारंपरिक खेल जैसे, मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को महोत्सव में शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]