Loading...

Aaj Ka Rashifal / करियर, धन और स्वास्थ्य में बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Sep 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करेंगे और परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। विरोधी भी सहयोगी बनेंगे और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि
कार्यस्थल पर लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और परिवार के लिए खरीदारी संभव है। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और परिवार में मतभेद से बचें।

कर्क राशि
भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे थकान होगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में बड़ा निर्णय फिलहाल न लें।

सिंह राशि
अटके काम पूरे होंगे और व्यापार में नई पार्टनरशिप मिलेगी। धार्मिक यात्रा और परिवार में खुशी के योग हैं।

कन्या राशि
यात्रा का योग है और पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ और व्यापार में परिवर्तन फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि
आज रिस्क लेने से बचें। किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें। परिवार में मतभेद और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। बड़ा आर्थिक लेनदेन सावधानी से करें। मान-सम्मान में कमी के योग हैं।

धनु राशि
मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और परिवार में नया मेहमान आ सकता है।

मकर राशि
प्रॉपर्टी और निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा। वाहन खरीदने की योजना बनेगी।

कुंभ राशि
वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति में विवाद संभव है।

मीन राशि
यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।