Loading...

Aaj Ka Rashifal / 12 सितंबर 2025 का राशिफल: करियर, व्यापार और परिवार पर चंद्रमा का असर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Sep 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : 12 सितंबर 2025, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। कुछ राशियों को निवेश और यात्रा में सावधानी रखने की सलाह है, जबकि कुछ के लिए दिन सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है।

मेष
कार्य में सफलता और पदोन्नति के योग। प्रॉपर्टी निवेश से लाभ। परिवार में मांगलिक कार्य के योग। सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ
कार्यस्थल पर प्रशंसा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी। जीवनसाथी से मतभेद संभव। मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें।

मिथुन
अनावश्यक खर्च और तनाव से बचें। पार्टनरशिप में सतर्क रहें। परिवार में अशांति संभव। गणेश जी की पूजा करें।

कर्क
अधिकारियों से मतभेद और शत्रु परेशानी दे सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। भगवान शिव को दूध चढ़ाएं।

सिंह
व्यापार में लाभ और नए मेहमान का आगमन संभव। प्रॉपर्टी निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा। सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या
नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ। पुराने कर्ज से मुक्ति। परिवार में सहयोग मिलेगा। तुलसी को जल दें।

तुला
लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मां दुर्गा को हलवा चढ़ाएं।

वृश्चिक
नए काम गुप्त रखें। तनाव से बचें। परिवार के आंतरिक मामले सुलझेंगे। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु
व्यापार में लाभ और नया वाहन खरीदने के योग। रुका धन मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा। भगवान विष्णु को पीला फूल अर्पित करें।

मकर
व्यापार में हानि और भागदौड़ अधिक। पैतृक संपत्ति विवाद संभव। शनि देव को तेल अर्पित करें।

कुंभ
बड़ा निवेश न करें। व्यापार में हानि और जीवनसाथी से मतभेद संभव। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मीन
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग। खानपान पर ध्यान दें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Related Topics: