Loading...

Aaj Ka Rashifal / 17 अक्टूबर का आज का राशिफल, मिथुन को रुका पैसा मिलने के संकेत, मकर रहें लेन-देन में सतर्क

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Hours Ago • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कई राशियों के लिए अटके काम आगे बढ़ाने और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। मिथुन राशि को रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं, जबकि तुला राशि के जातकों की मकान या प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील आगे बढ़ सकती है। मीन राशि के लंबे समय से अटके कार्य गति पकड़ सकते हैं और मेष राशि के कानूनी मामले में अनुकूल स्थिति बनने के संकेत हैं। वहीं मकर राशि के जातकों को पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी।

मेष राशि

आज का दिन प्रसन्नता और आत्मसंतोष देने वाला रह सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। लंबे समय से अटका कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आगे बढ़ता दिखाई दे सकता है। हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। विवाद की स्थिति में धैर्य से काम लेना आपके हित में रहेगा।

वृषभ राशि

आज मानसिक चिंताओं से कुछ राहत मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है, जिसके समाधान के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करना उपयोगी रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो मेहनत और निरंतर प्रयास की जरूरत होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। संतान के करियर से जुड़ी चिंता कम होने के साथ रुका या डूबा हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रह सकती है और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाई-बहनों के साथ बातचीत में नरमी बनाए रखें, ताकि छोटी बात किसी मनमुटाव का कारण न बने।

कर्क राशि

आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। आय सीमित रहने और अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति में बजट के अनुसार चलना बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग नई योजनाओं में निवेश पर विचार कर सकते हैं। कारोबार में किए गए रणनीतिक बदलाव आगे चलकर सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

सिंह राशि

लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के साथ जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है। दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों की ओर भी रुचि बढ़ेगी। काम के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर होगा।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन कुछ मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। नया काम शुरू करने से पहले परिवार के साथ किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी हो सकता है। दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा अनावश्यक मानसिक तनाव बढ़ सकता है। समय का सही उपयोग करें और गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

तुला राशि

आज मन घूमने-फिरने और मनोरंजन की ओर अधिक रह सकता है। मकान या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है और किसी बड़ी डील के अंतिम चरण तक पहुंचने के संकेत हैं। अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पुरानी लापरवाही के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिस काम को लेकर संशय हो, उसमें जल्दबाजी से फैसला न लें।

वृश्चिक राशि

आज अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखना जरूरी होगा। गुस्सा और चिड़चिड़ापन करीबी लोगों को परेशान कर सकता है। नौकरी या काम के सिलसिले में यात्रा की स्थिति बन सकती है। किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के दोबारा उभरने के संकेत हैं, इसलिए सेहत की अनदेखी न करें। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला सोच-विचार के बाद ही लें।

धनु राशि

आज अपने काम केवल भाग्य के भरोसे छोड़ने से बचें। प्रयास में कमी रहने पर सफलता मिलने में देरी हो सकती है। मानसिक उलझनों और अनावश्यक वाद-विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई सुखद सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है।

मकर राशि

आज पैसों के लेन-देन और कामकाजी मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। किसी आर्थिक नुकसान या धोखे जैसी स्थिति से बचने के लिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। ससुराल पक्ष के साथ धन का लेन-देन करने से बचना बेहतर रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे।

कुंभ राशि

आज मेहनत और लगन के दम पर कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है। आपकी कार्यशैली से विरोधियों पर बढ़त बनाने और साख मजबूत होने के संकेत हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी बातों को लेकर उत्साह बना रहेगा। किसी के कहने पर जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। परिवार में बातचीत करते समय पिता की भावनाओं का सम्मान करें और मामलों को धैर्य से सुलझाएं।

मीन राशि

भाग्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और दीर्घकालिक व्यावसायिक योजनाओं को नई दिशा मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और किसी करीबी से मनपसंद उपहार मिल सकता है। करियर या कारोबार से जुड़ा बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें और अनावश्यक विवाद से दूरी बनाए रखें।

Related Topics: • •