लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / 21 मार्च का राशिफल : शुक्रवार को किसका भाग्य खुलेगा, कौन रहेगा सतर्क जानें अपना राशिफल

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राशियों पर ग्रहों का असर : किसे मिलेगा लाभ, किसे करना होगा संघर्ष

मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन बकाया वसूली में सफलता दिलाएगा। व्यावसायिक यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और मुनाफे के नए मौके मिल सकते हैं। विवेक से काम लेंगे तो लाभ में और वृद्धि होगी। बेवजह की बातों में उलझने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को पहले से अधिक मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मधुर होंगे और आपकी बातें लोगों पर असर डालेंगी।

वृष राशि (Taurus)
आज आपको मानसिक परेशानी हो सकती है और कोई जरूरी वस्तु खोने या न मिलने की संभावना है। कोई पुराना रोग भी उभर सकता है। दूसरों के विवादों से दूरी बनाकर रखें और मजाकिया व्यवहार से परहेज़ करें। यदि आप प्रेम में हैं और साथी से दूर हैं, तो आज उनसे मुलाकात संभव है। अविवाहितों के लिए विवाह चर्चा का योग बन सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन राशि (Gemini)
कोई भी निर्णय लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करें। अनहोनी की आशंका बनी रहेगी और शारीरिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन उम्मीदों से भरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)
विवादों से दूर रहें और कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, वरना नुकसान हो सकता है। दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेगा और घर में मेहमान आ सकते हैं। खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं। आपका कोई अच्छा कार्य भी विरोध का कारण बन सकता है। सरकारी कर्मचारी अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों से चुनौती मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)
पुराने रोग आज फिर से परेशान कर सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जल्दीबाज़ी से बचें और जरूरी सामान संभालकर रखें। तनाव और चिंता बढ़ सकती है, हालांकि प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा। छात्रों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जो उनके भविष्य के निर्माण में सहायक होगा।

कन्या राशि (Virgo)
आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और व्यवसाय सामान्य रहेगा। आय में स्थिरता बनी रहेगी। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है या व्यर्थ की भागदौड़ में दिन गुजर सकता है। काम पर मन नहीं लगेगा। नवविवाहितों को जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)
शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। लेन-देन के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा और यात्रा मन को प्रसन्न करेगी। राजनीति में रुचि रखने वाले लोग आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
कारोबार के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा और कई स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। हालांकि मन असंतुष्ट रहेगा और किसी से अनबन की संभावना है जिससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें और व्यवहार को मधुर बनाएं।

धनु राशि (Sagittarius)
शारीरिक कष्ट की संभावना है। लेन-देन में लापरवाही न करें। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और यात्रा का आनंद मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलतादायक रहेगा। आपका मूड थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn)
रिश्ते में रह रहे लोगों का अपने साथी से मतभेद हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने अहंकार को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। शत्रुओं से सावधान रहें और कीमती चीज़ों की सुरक्षा करें। वाहन व मशीनों के प्रयोग में सतर्कता बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)
शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे, लेकिन मानसिक चिंता बनी रह सकती है। मन में उलझन रहेगी इसलिए योग या ध्यान से राहत मिल सकती है। धर्म और आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूलता रहेगी। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)
कोई बड़ी समस्या परेशान कर सकती है जिससे तनाव बढ़ेगा। हालांकि कार्यप्रणाली में सुधार होगा और नई योजनाएं बनेंगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी जिससे मान-सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]