Loading...

Aaj Ka Rashifal / 22 अगस्त 2025: करियर, रिश्तों और धन में बड़े बदलाव के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Aug 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार 22 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए खास साबित होगा। कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल का असर आज करियर, शिक्षा, रिश्तों और सेहत पर दिखेगा।

मेष राशि (Aries)
आज करियर व्यस्त रहेगा और यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ और नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। आय-व्यय संतुलित रखें, परिवार से शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)
ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। साझेदारी से लाभ मिलेगा और राजनीतिक संपर्क मजबूत होंगे। खर्च के साथ आय भी बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini)
आपकी वाणी और व्यवहार से सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सामंजस्य और लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)
नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। नए निवेश से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्चा भी रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
कार्यस्थल पर तारीफ़ मिलेगी और नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)
नौकरी में तरक्की की संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। अनचाहे खर्च हो सकते हैं, लेकिन परिवार में खुशियां रहेंगी।

तुला राशि (Libra)
करियर में अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। साझेदारी से बचें और खुद निर्णय लें। जीवनसाथी का साथ रहेगा लेकिन विवाद से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius)
करियर में प्रगति होगी और विरोधी भी प्रभावित होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। साझेदारी से फायदा होगा, अचानक खर्च भी सामने आ सकते हैं। परिवार में मित्र का आगमन होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
मेहनत से सफलता मिलेगी और सरकारी कामों में लाभ होगा। पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा और पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी में प्रगति होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Related Topics: