Loading...

Aaj Ka Rashifal / 26 जुलाई का राशिफल: चंद्रमा-बृहस्पति का प्रभाव, कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़!

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Jul 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : 26 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए अहम मोड़ लेकर आ सकता है। कहीं अचानक धन लाभ की संभावना है तो कहीं रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने ऐसा योग बनाया है जो करियर, लव लाइफ, शिक्षा और स्वास्थ्य सभी पर असर डालेगा। जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष: माता-पिता के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नई शुरुआत के लिए सलाह लें। शिक्षा में सफलता और रिश्तों में मधुरता का दिन। गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

वृषभ: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, व्यवसायिक गति धीमी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय शांति देगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन: नई नौकरी के योग हैं। आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में ध्यान लगेगा। रिश्तों में सुधार होगा। गरीब को हरी सब्जी दें।

कर्क: कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस साझेदारी से लाभ संभव है। शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। व्यवहार में नम्रता रखें। मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं।

सिंह: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। रुका धन वापस आएगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। सूर्य को जल दें।

कन्या: काम का दबाव रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। प्रोजेक्ट में सहयोग मिलेगा। संदेह से बचें। गाय को हरी घास खिलाएं।

तुला: करियर में तरक्की मिलेगी। रुका पैसा वापस आएगा। बच्चों को लाभ होगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। कन्या को मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक: कार्य पूरे होंगे, समाज में छवि सुधरेगी। व्यवसाय में लाभ। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। बुजुर्ग की सेवा करें।

धनु: अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा। नई योजना संभव। पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर: परिस्थिति पक्ष में रहेगी। प्रॉपर्टी डील से लाभ संभव। धन मामलों में सजग रहें। काली चीजों का दान करें।

कुंभ: जिम्मेदारियां पूरी होंगी। फैशन क्षेत्र से लाभ। आर्थिक स्थिति बेहतर। पुराना दोस्त संपर्क करेगा। कुआंरी कन्या को उपहार दें।

मीन: कार्यक्षेत्र में तालमेल रहेगा। मार्केटिंग में सफलता। लव लाइफ शानदार रहेगी। मछलियों को आटा खिलाएं।

Related Topics: