Aaj Ka Rashifal / 29 जून का राशिफल सभी राशियों के लिए : चंद्र, बृहस्पति और शनि के योग से बन रहा है विशेष दिन, धन लाभ और रिश्तों में बदलाव के संकेत
Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कुछ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा तो कुछ को अपने व्यवहार और फैसलों पर सतर्क रहना होगा। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन के क्षेत्र में खास बदलाव हो सकते हैं।
मेष राशि
ध्यानपूर्वक लें निर्णय, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी
परिवार से जुड़ा कोई करियर निर्णय जल्दबाजी में न लें। बाहरी संपर्कों से लाभ होगा, लेकिन मित्रों पर धन खर्च हो सकता है। भूमि विवाद से जुड़ा कोई मामला उभर सकता है। परिजनों से चर्चा लाभकारी रहेगी।
वृषभ राशि
विदेश से मिल सकती है शुभ सूचना, संबंधों में आएगी मधुरता
लंबे समय से विदेश जाने की योजना सफल हो सकती है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाईयों से रिश्ते सुधरेंगे और जीवनसाथी से अनबन समाप्त होगी। खर्चों पर संयम रखें।
मिथुन राशि
प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, धन की स्थिति सामान्य
कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलेगा। नई जान-पहचान से समाधान मिलेगा। उधारी चुकता करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क राशि
मेहनत का मिलेगा फल, भाइयों से हो सकता है तनाव
राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। बचत पर ध्यान दें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। भाइयों से विवाद की संभावना है। मेहनत जरूर रंग लाएगी।
सिंह राशि
धार्मिक कार्यों से मिलेगा सम्मान, पारिवारिक विवाद से सतर्क रहें
मन नकारात्मक विचारों से बचाएं। किसी गलत संगति से दूरी बनाएं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कन्या राशि
नई योजनाएं सफल होंगी, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
किसी पर निर्भर न रहें। धन की व्यवस्था बेहतर होगी। विवाह योग्य व्यक्ति के लिए प्रस्ताव आएगा।
तुला राशि
रुका कार्य होगा पूर्ण, निवेश से पहले लें सलाह
रुके काम पूरे होंगे। व्यवसाय में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। गृहसज्जा में धन खर्च होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि
छोटी यात्रा संभव, जीवनसाथी से हो सकता है मतभेद
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें। परिवार में रिटायरमेंट पर पार्टी हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन संभव।
धनु राशि
कार्यशैली में बदलाव लाएं, शुभ कार्य की योजना बनेगी
नई योजनाएं शुरू करने का दिन अच्छा है। व्यवहार से माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
मकर राशि
अपेक्षाएं पूरी न हों तो निराश न हों, परिवार का सहयोग मिलेगा
काम समय पर न होने से निराशा हो सकती है। माता-पिता से धन संबंधी सलाह लें। विद्यार्थियों को शिक्षकों की मदद लेनी होगी।
कुंभ राशि
समस्याओं से मिलेगी राहत, प्रेम में बढ़ेगा अपनापन
कार्यस्थल की परेशानियां दूर होंगी। जिम्मेदारियां सीमित रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि
निवेश में सावधानी बरतें, पुराने मित्रों से हो सकती है भेंट
काम अधूरा रह सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। संतान पर अधिक बंदिशें न लगाएं।