Loading...

Aaj Ka Rashifal / 25 जुलाई का राशिफल: कुछ को मिलेगा अचानक लाभ, तो कहीं रिश्तों में दरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Jul 2025 • 1 Min Read

Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने 25 जुलाई शुक्रवार को ऐसा विशेष योग बनाया है जो आपके करियर, प्रेम, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कुछ राशियों को अचानक धन लाभ हो सकता है, तो कुछ को पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries):
करियर में परोपकार की भावना बनी रहेगी, लेकिन अपने कार्यों पर फोकस करना आवश्यक होगा। विरोधियों से सतर्क रहें। पुराने लेनदेन को टालने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus):
कार्यक्षेत्र में सहयोग का वातावरण रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन खुशी लाएगा। खर्च सीमित रहेंगे और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। उपाय: लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini):
काम का दबाव बना रहेगा और संपत्ति संबंधित मामलों में सतर्कता ज़रूरी है। धन आगमन के साथ व्यय भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer):
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक लाभ मिल सकता है, लेकिन भावुक निर्णयों से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उपाय: शिव जी को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo):
कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन थकावट रहेगी। निवेश करते समय सोच-समझ कर निर्णय लें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo):
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और उधार वापसी के संकेत हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में मतभेद की आशंका है। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि (Libra):
जीवनसाथी के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और यात्रा के योग हैं। उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आय में वृद्धि होगी, परंतु सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। उपाय: काले तिल का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius):
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। घरेलू वस्तुओं पर खर्च संभव है। विरोधियों से सतर्क रहना पड़ेगा। संबंधों में धैर्य ज़रूरी है। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn):
जिम्मेदारियां पूरी होंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से लाभ के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius):
स्वास्थ्य संबंधित व्यस्तता रह सकती है। संपत्ति लेनदेन में सावधानी बरतें। बजट बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। उपाय: भगवान शिव को नीला पुष्प अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces):
अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। योजनाएं सफल होंगी। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लवमेट से संबंध बेहतर होंगे। उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।

Related Topics: