Loading...

विधायक अजय सोलंकी ने बर्मा पापड़ी स्कूल में किचन टीन शेड का किया लोकार्पण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

विधायक अजय सोलंकी ने बर्मा पापड़ी स्कूल में किया किचन टीन शेड का लोकार्पण I विद्यार्थियों को दिया संदेश—नशे से दूर रहें, संस्कारों और मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें

नाहन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में बुधवार को विधायक अजय सोलंकी ने करीब ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित किचन टीन शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा मदनलाल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू परमार सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने विधायक अजय सोलंकी का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर नमन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ वंदे मातरम् की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और मेहनत जीवन में सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विधायक ने विद्यालय प्रबंधन की मांग पर स्कूल के टूटे हुए फर्श की समस्या का समाधान करवाने तथा विद्यालय परिसर में फर्श को पक्का करने के कार्य को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। वहीं विद्यालय में पानी की समस्या के समाधान के लिए बरसात के बाद हैंडपंप लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और विद्यालय की आवश्यकताओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने किचन टीन शेड सहित स्कूल की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Topics: