अनुराग ठाकुर के चलते-फिरते अस्पताल से चलने-फिरने में असमर्थ रोगियों को घर-द्वार पर मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव हलैरा बिलना में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह सेवा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी चलते-फिरते अस्पताल से कम नहीं है। इस शिविर में 77 मरीजों की ओपीडी और 30 टेस्ट किए गए, जिससे बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को लाभ मिला।
ऊना
जिला ऊना के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव हलैरा बिलना में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह सेवा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी चलते-फिरते अस्पताल से कम नहीं है।सांसद श्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा आशा वर्कर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जाकर मरीजों की निःशुल्क जांच, दवाईयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करा रही है।
शिविर के दौरान कुल 77 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 30 विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। विशेष रूप से बुजुर्ग, गंभीर रूप से बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ मरीज, जो अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाते, इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।स्वास्थ्य टीम मरीजों के घर पहुंचकर बिस्तर पर ही उनकी जांच कर उचित उपचार और जरूरी दिशा-निर्देश दे रही है, जिससे समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है और मरीजों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है।इस दौरान डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष एवं निहाल ने सहयोग प्रदान किया। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी सेवा की सराहना करते हुए सांसद श्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।