Loading...

ग्राम पंचायत अरलू में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Mins Ago • 1 Min Read

ग्राम पंचायत अरलू में वर्ष 2026-27 की राज्य कार्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

शिविर में ग्राम पंचायत अरलू के वरिष्ठ नागरिकों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्हें विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया, ताकि सरकारी सुविधाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकें।

ग्राम पंचायत अरलू में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी बंगाणा विवेक कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा अनूप सिंह और ग्राम पंचायत अरलू के प्रधान लेखराज भारती सहित अन्य अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान आवास पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी निकटतम स्तर पर देना है। इससे पात्र लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि विभाग वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।