Loading...

बिलासपुर में उचित मूल्य की दुकानों के परिवहन व उतराई कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Sep 2026 • 1 Min Read

बिलासपुर जिले में उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए वर्ष 2026-28 की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाएं हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सदर बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नैना देवी जी स्थित थोक भंडारों से डोर स्टेप डिलीवरी के तहत वस्तुओं के परिवहन तथा दुकानों पर उतराई के कार्य के लिए मांगी गई हैं।

बिलासपुर

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर शीतल शर्मा ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित शर्तों के अनुसार ई-टेंडरिंग पोर्टल hptenders.gov.in के माध्यम से अपनी निविदाएं ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम समय सीमा 20 सितम्बर 2026 को सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। तय समय के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी निविदा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त निविदाएं 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे खोली जाएंगी। यह प्रक्रिया निविदाताओं या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर अथवा उनके प्रतिनिधि के समक्ष उनके कार्यालय या निर्धारित स्थान पर पूरी की जाएगी। विभाग ने इच्छुक ठेकेदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर अपनी निविदाएं जमा करने का आग्रह किया है।

Related Topics: