Loading...

भाजपा ने बगावत पर कसा शिकंजा, पालमपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 11 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

भाजपा ने पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों में पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पालमपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे संजीव राणा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना है।

शिमला

पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले कार्यकर्ताओं पर अब संगठनात्मक कार्रवाई तेज हो गई है।भाजपा हिमाचल प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव के लिए गठित अनुशासन समिति ने पालमपुर संगठनात्मक जिला और पालमपुर शहरी मंडल से प्राप्त शिकायतों पर गहन विचार-विमर्श किया। समिति ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को कार्रवाई की सिफारिश की।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी संविधान के तहत कार्रवाई करते हुए नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-5 सुग्घर से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे संजीव राणा की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।भाजपा की इस कार्रवाई को चुनावी अनुशासन को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ने वाले अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी संगठन कार्रवाई कर सकता है।यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से जारी की गई है।

Related Topics: