Loading...

भाजपा संगठन की मजबूती से प्रदेश में बनेगी सरकार, कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल : डॉ. राजीव बिंदल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 50 Mins Ago • 1 Min Read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने तथा जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। यह बात उन्होंने नाहन में आयोजित नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

नाहन

जिला भाजपा कार्यालय दीप कमल में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अनुशासन और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादे और गारंटियां पूरी नहीं हुई हैं। महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गति और प्रशासनिक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान

डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाएं तथा जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से भविष्य में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, मलकीत चौधरी, सुशील शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Topics: