Loading...

भाजपा की रैली में घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल पर घिरी पार्टी, कांग्रेस का हमला तेज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

भाजपा की शिमला में आयोजित महिला आक्रोश रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस मंडल प्रधान ज्ञान चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश की जनता घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी रैलियों और भंडारों में खुलेआम घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

नाहन

भाजपा की शिमला में आयोजित महिला आक्रोश रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस मंडल प्रधान ज्ञान चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश की जनता घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी रैलियों और भंडारों में खुलेआम घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस की किल्लत के चलते सरकार ने शादी-विवाह और बड़े आयोजनों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, ताकि आम लोगों को गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कई सवाल खड़े करता है।

ज्ञान चौधरी ने सवाल उठाया कि जब आम लोग गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, तो भाजपा नेताओं को इतने सिलेंडर कहां से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए नियम और कानून अलग तरीके से लागू हो रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस नेता ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक वर्ष 2023 में ही पारित हो चुका है। ऐसे में अब इस मुद्दे पर आक्रोश रैली निकालना केवल राजनीतिक दिखावा और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर इसके क्रियान्वयन को टालने का काम किया है। साथ ही कहा कि भाजपा की राजनीति अब केवल जुमलों और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, गैस संकट और महिलाओं के सम्मान जैसे असली मुद्दों को लगातार उठाती रही है।कांग्रेस की ओर से किए गए इन आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।