पंचमुखी महादेव शिव मंदिर सोहरी में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
पंचमुखी महादेव शिव मंदिर सोहरी में 23 अप्रैल 2026 को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया और लगभग 100 लोगों की नेत्र जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ऊना
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले सोहरी क्षेत्र के पंचमुखी महादेव शिव मंदिर में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को एक स्वैच्छिक रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अम्ब द्वारा पंचमुखी महादेव शिव मंदिर सोहरी में किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि पंचायत प्रधान सोहारी संजीव कुमार (सांटू) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने रक्तदान कर, लोगों को यह संदेश दिया कि रक्तदान में चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया और लगभग 100 लोगों की नेत्र जांच की गई।
डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही रक्तदान करवाया गया, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस शिविर के मुख्य आयोजक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि रक्त की कमी को पूरा करने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य ग्राम पंचायत प्रधान संजीव कुमार संटू, सामाजिक कार्यकर्ता मंगतराम ठाकुर, जितेंद्र राणा, अक्षय शर्मा, सीमा शर्मा, ओंकार चंद शर्मा, तरुण शर्मा, विद्यासागर, अनिल शर्मा, पूर्ण चंद, सोमनाथ, चरण दास लंब्बड, अश्विनी कुमार, मदनलाल, नीकाराम और बड़ी संख्या युवा स्वास्तिक शर्मा नीरज कुमार पंकज कुमार नरेश कुमार संजीव कुमार राजीव आदि मौजूद रहे। जिन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।