Category: ACCIDENT

दुर्घटना

  • संगड़ाह-पालर रोड पर पिकअप पलटने से दो लोग घायल, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    संगड़ाह-पालर रोड पर पिकअप पलटने से दो लोग घायल, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    सिरमौर जिले के संगड़ाह-पालर-राजगढ़ मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो लोग घायल हुए। गनीमत यह रही कि वाहन गहरी खाई में गिरने से बच गया और ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

    संगड़ाह।
    गांव डुंगी के पास मंगलवार सायं तीखी ढलान में पिकअप पलटने से दो लोग घायल हुए। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और साथ बैठी महिला सीमा देवी को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया।

    स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी
    अस्पताल में मौजूद डॉ. वैभव ने बताया कि चालक को बाजू में हल्की चोट आई थी, टांके लगाने के बाद उसे घर भेज दिया गया। महिला सीमा देवी को भी ज्यादा चोट नहीं आई और वह फिलहाल संगड़ाह अस्पताल में उपचाराधीन है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था।

  • सोलन: जोबी के पास बारातियों से भरी निजी बस पलटी, 20 यात्री घायल, 8 एम्स बिलासपुर रेफर

    सोलन: जोबी के पास बारातियों से भरी निजी बस पलटी, 20 यात्री घायल, 8 एम्स बिलासपुर रेफर

    राम शहर क्षेत्र में शादी कार्यक्रम जा रही बस अनियंत्रित, बीबीएन में सड़क हादसे से मची अफरा-तफरी

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ बीबीएन/सोलन

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहां रामशहर के जोबी गांव के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 30 से 35 लोग सवार थे,

    जिनमें से लगभग 20 लोगों को चोटें आई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, निजी बस में सवार सभी लोग रामशहर के जोबी गांव क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम (बारात) में शामिल होने जा रहे थे।

    इसी दौरान बस चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से बाहर जाकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामशहर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर चिकित्सा के लिए गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों सहित अन्य घायलों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

    घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

  • शिमला के रामपुर में ढाई करोड़ की लागत से बना नाग मंदिर आग की भेंट, चार मंजिला ढांचा जलकर राख

    शिमला के रामपुर में ढाई करोड़ की लागत से बना नाग मंदिर आग की भेंट, चार मंजिला ढांचा जलकर राख

    रामपुर (शिमला)

    रविवार रात भीषण आग से नवनिर्मित मंदिर खाक
    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के शनेरी गांव में रविवार रात करीब सात बजे नवनिर्मित जाहरू नाग मंदिर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि चार मंजिला लकड़ी का यह मंदिर पूरी तरह जलकर राख हो गया। मंदिर की प्रतिष्ठा अगले वर्ष अप्रैल में की जानी थी।

    ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश
    स्थानीय ग्रामीणों ने आग की लपटें उठते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी अंदर तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

    फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू
    अग्निशमन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक मंदिर की पूरी संरचना जल चुकी थी।

    ढाई करोड़ का अनुमानित नुकसान
    मंदिर कमेटी के अनुसार आग से करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि यह हादसा अचानक हुआ और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग किन कारणों से भड़की।

  • रामाधौण पंचायत के पूर्व प्रधान दीपचंद के निधन पर शोक की लहर

    रामाधौण पंचायत के पूर्व प्रधान दीपचंद के निधन पर शोक की लहर

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    रामाधौण पंचायत के पूर्व प्रधान और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद के आकस्मिक निधन से पूरे नाहन क्षेत्र में शोक छा गया है। उनका निधन शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ, जिससे समूचे पंचायत क्षेत्र में विश्वास नहीं हो रहा है कि एक सक्रिय और समर्पित जनसेवक अब उनके बीच नहीं रहा।

    पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात को उनके घर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया था। हल्का जुकाम-बुखार होने के बावजूद उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उसके बाद सामान्य रूप से विश्राम किया।

    देर रात अचानक उनकी शुगर लो (Low Sugar) होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। सुबह जब परिवार ने उन्हें देखा तो वह बेहोशी की हालत में थे और नाक से खून आ रहा था। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दीपचंद अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने रामाधौण सड़क को पक्का करने का महत्वपूर्ण काम अपने प्रधान रहते हुए करवाया था। एक सामाजिक और दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति होने के कारण वह क्षेत्र के हर सुख-दुख में शामिल रहते थे।

    पंचायत क्षेत्र के लोग उन्हें एक ईमानदार और समर्पित जनसेवक के रूप में याद कर रहे हैं। दीपचंद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके अचानक चले जाने से परिवार और गांववासी गहरे सदमे में हैं। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकग्रस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

  • आनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत

    आनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत

    कुल्लू

    कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शाढ़ू मोड़ पर वारवी के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मृतक की पहचान योगेश पुत्र प्रदीप निवासी थरोग, डाकघर कंडागई, तहसील आनी के रूप में हुई है।

    स्थानीय व्यक्ति ने दी हादसे की सूचना
    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि उसे ग्रामीणों से सूचना मिली कि शाढ़ू मोड़ पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचा, तो कार सड़क पर पलटी हुई थी और एक व्यक्ति उसमें फंसा हुआ था। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था और मुंह के बल कार में दबा हुआ था।

    अस्पताल में नहीं बचाई जा सकी जान
    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • सराज घाटी में 7 कमरों के स्लेट पोश मकान में भड़की आग, सब कुछ जलकर राख

    सराज घाटी में 7 कमरों के स्लेट पोश मकान में भड़की आग, सब कुछ जलकर राख

    सराज घाटी में देर रात एक भीषण आग ने सात कमरों के स्लेटपोश मकान को राख में बदल दिया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार का सारा सामान जल गया।

    मंडी

    आधी रात को लगी भीषण आग
    जनपद के सराज घाटी में 7 कमरों के स्लेट पोश मकान में आगजनी की घटना सामने आई है। यह हादसा ग्राम पंचायत जुफर कोट के कटगाड़ गांव में तुलसी राम के मकान में बीती रात को पेश आया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के समय घर के सभी सदस्य नीचे वाली मंजिल में मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफलता पाई।

    स्थानीय लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास
    जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। स्थानीय पंचायत प्रधान तुलसी राम ने बताया कि ग्रामीणों ने पूरी कोशिश की, लेकिन आग के भयंकर रूप के आगे सभी असहाय दिखे।

    सड़क न होने से नहीं पहुंच सकी फायर टीम
    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन गांव में सड़क संपर्क न होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन मकान के साथ घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

  • बिलासपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची , सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

    बिलासपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची , सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

    सीएम सुक्खू ने किया चार-चार लाख की सहायता का ऐलान

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं क्षेत्र में मंगलवार शाम भल्लू पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। एक बच्चा जो रात से लापता था, उसका शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। मृतकों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं।

    बिलासपुर

    बारिश और मलबे से बाधित रहा राहत कार्य
    लगातार बारिश और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण राहत कार्य में जुटी टीमें रातभर जूझती रहीं। रात 2:30 बजे सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन रोकना पड़ा, जिसे सुबह 6:40 बजे दोबारा शुरू किया गया। मौके पर एनडीआरएफ, क्यूआरटी और होम गार्ड की दो-दो टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ डटी हुई हैं। एडीसी, एसपी और एसडीएम झंडूता मौके पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया दुख
    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार सुबह घटनास्थल पहुंचे और कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने बताया कि यह जगह यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है और सरकार को तुरंत इस क्षेत्र में आवाजाही रोकनी चाहिए ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो।

    प्रशासन ने दी फौरी राहत, पोस्टमार्टम जारी
    सभी शवों को सीएचसी बरठीं लाया गया, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई। सीएमओ बिलासपुर की देखरेख में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई। अब तक सभी मृतकों की पहचान कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन ने तत्काल राहत के रूप में प्रति मृतक 25,000 रुपये की सहायता राशि जारी की है।

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हादसे में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और राहत कार्य लगातार जारी है।

    राज्यपाल ने जताया शोक
    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • शिमला के रोहड़ू में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरने से दो की मौत, एक घायल

    शिमला के रोहड़ू में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरने से दो की मौत, एक घायल

    शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात करीब 11 बजे चिड़गांव-खाबल सड़क पर पेश आया।

    रोहड़ू

    अनियंत्रित बोलेरो गिरी गहरी खाई में
    जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बोलेरो में तीन लोग सवार थे। हादसे में राजवंत (36) और विशाल (42) निवासी संदवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।

    स्थानीय लोगों की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन
    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका
    डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हिमाचल में भीषण हादसा: बागछाल से घुमारवीं आ रही निजी बस पर गिरी पहाड़ी, 15 तक मौतें

    हिमाचल में भीषण हादसा: बागछाल से घुमारवीं आ रही निजी बस पर गिरी पहाड़ी, 15 तक मौतें

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक; दो बच्चियां सुरक्षित निकाली गईं, मलबे में और यात्रियों के दबे होने की आशंका

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बालूघाट (बल्लू पुल) क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण और दर्दनाक हादसा हो गया। बागछाल से घुमारवीं आ रही ‘संतोषी’ नामक एक निजी बस बरठीं के पास अचानक सड़क किनारे भूस्खलन की चपेट में आ गई।

    पहाड़ से भारी मलबा, पत्थर और गाद इतनी तेज़ी से बस पर गिरे कि वह यात्रियों सहित पूरी तरह दब गई। बस में अनुमानित 30 से 35 यात्री सवार थे।

    हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों, प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। रात आठ बजकर 20 मिनट तक की अंतिम जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 तक पहुँच गई है।

    दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटा है और मरने वालों की संख्या अधिक होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रहेगा।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

  • शिमला-धर्मशाला बस हादसे से बाल-बाल बची, ड्राइवर की सूझबूझ से टली त्रासदी

    शिमला-धर्मशाला बस हादसे से बाल-बाल बची, ड्राइवर की सूझबूझ से टली त्रासदी

    शिमला।

    राजधानी शिमला से धर्मशाला के लिए निकली एचआरटीसी बस शनिवार सुबह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। यह बस घनाहट्टी के पास अचानक सड़क से बाहर निकल गई, लेकिन ड्राइवर की समझदारी से सभी 34 सवारियों की जान बच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

    ब्रेक फेल होने से बिगड़ा नियंत्रण
    जानकारी के अनुसार, बस आईएसबीटी शिमला से सुबह 9:40 बजे धर्मशाला के लिए रवाना हुई थी। करीब 10:30 बजे जब बस घनाहट्टी के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गई। स्थिति को संभालते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    ड्राइवर की सतर्कता से बची 34 जानें
    बस चालक की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ से संभावित बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी बहादुरी और समझदारी से आज कई परिवारों की खुशियां बरकरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एचआरटीसी अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की।