सीएम सुक्खू ने किया चार-चार लाख की सहायता का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं क्षेत्र में मंगलवार शाम भल्लू पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। एक बच्चा जो रात से लापता था, उसका शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। मृतकों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं।
बिलासपुर
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बारिश और मलबे से बाधित रहा राहत कार्य
लगातार बारिश और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण राहत कार्य में जुटी टीमें रातभर जूझती रहीं। रात 2:30 बजे सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन रोकना पड़ा, जिसे सुबह 6:40 बजे दोबारा शुरू किया गया। मौके पर एनडीआरएफ, क्यूआरटी और होम गार्ड की दो-दो टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ डटी हुई हैं। एडीसी, एसपी और एसडीएम झंडूता मौके पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार सुबह घटनास्थल पहुंचे और कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने बताया कि यह जगह यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है और सरकार को तुरंत इस क्षेत्र में आवाजाही रोकनी चाहिए ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो।
प्रशासन ने दी फौरी राहत, पोस्टमार्टम जारी
सभी शवों को सीएचसी बरठीं लाया गया, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई। सीएमओ बिलासपुर की देखरेख में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई। अब तक सभी मृतकों की पहचान कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन ने तत्काल राहत के रूप में प्रति मृतक 25,000 रुपये की सहायता राशि जारी की है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हादसे में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और राहत कार्य लगातार जारी है।
राज्यपाल ने जताया शोक
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





