Category: Nahan

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किसी नयी संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो वह अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आप अपने भाइयों से धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप व्यवसाय में इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई वस्तु लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको माता पिता के आशीर्वाद से किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से लोगों को प्रसन्न करना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा आफर मिल सकता है, लेकिन आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण तनाव बना रहेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना बरतें। आपकी किसी नए काम को पहल करने की आदत आपको नुकसान देगी। व्यवसाय में आप किसी से भी बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है। आज आपको कामों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की तरफ और भी ध्यान देना होगा। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आज कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें और यदि आप किसी सदस्य को लेकर कोई फैसला ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो आज वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन के मदद से दूर होगी, लेकिन आपको अपने कुछ कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ना नुकसान दे सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। यदि आपके कुछ छुपे हुए राज हैं, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको किसी काम को करने के लिए मना करें, तो उसे बिल्कुल ना करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा होगा। अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी विशेष ध्यान देंगे। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि आप व्यापार के लिए किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था, आदि से ऋण उधार लेना चाहते है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आपको व्यवसाय के कामों के साथ-साथ अपने घर पर भी ध्यान देना होगा। जीवन साथी से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से आप माता-पिता से नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज लटक सकता है, इसलिए अपने कामों पर ध्यान लगाएं।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने परिजनों से तोल मोल कर बोलें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आपको संतान के करियर की चिंता भी हो सकती है। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। यदि व्यवसाय संबंधी सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो आप अपने भाइयों से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा से आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आप खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी यदि आप से नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आज उन्हें आसानी से मिल जाएगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी और आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है। पुराना लेन-देन आप समय रहते चुकटा करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर होगी। आपने यदि किसी से पहले धन उधार लिया था, तो वह उसे भी वापस कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, आपको उसे पूरा करने की आज पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके कुछ पुराने लोग फिर से उभर सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी गलती के लिए आज पछतावा हो सकता है। संतान पक्ष की से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं, उन्हें अपनी आंख व कान खुले रखना होगा। माता पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद विवाद से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है, क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही है, तो दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला निपट सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। व्यापार में आपको अक्समात धन लाभ होने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो उनकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपने कामों में लापरवाही नहीं करना चाहिए। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, तो उनके लिए आज बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी बचपन के मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आप अपनी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपने संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी, तो वह उन पर खरी करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम हुआ रद्द , अब……..

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम हुआ रद्द , अब……..

    HNN/नाहन

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम हुआ रद्द । उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान का 16 और 17 अप्रैल को सिरमौर जिला का प्रस्तावित दौरा बहरहाल स्थगित हो गया है। उद्योग मंत्री 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे चण्डीगढ़ से शिमला के लिये रवाना होंगे ।

    इस संबंध में जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • मौत की जंग लड़ रहे 9 मरीजों के लिए एक बार फिर दौड़ेंगे सुनील

    मौत की जंग लड़ रहे 9 मरीजों के लिए एक बार फिर दौड़ेंगे सुनील

    500 किलोमीटर से अधिक लंबी होगी दौड़, कल होगी नाहन से शुरुआत

    HNN/ नाहन

    किडनी-कैंसर जैसी जानलेवा रोगों से जूंझ रहे हिमाचल के 9 लोगों के लिए एक बार फिर अल्ट्रा मैराथन धावक ने दौड़ने का निर्णय लिया है। यह ऐसे रोगी है जो आर्थिक कारणों के चलते इलाज करा पाने में अब असहाय साबित हो चुके है। ऐसे में सुनील इनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आए हैं।

    इन 9 जटिल रोगों से जूंझ रहे विशेष लोगों के लिए सुनील चैरिटी दौड़ करेंगे। सुनील की यह दौड़ कल वीरवार को नाहन के काली स्थान से शुरू होगी। नाहन से पावंटा फिर शिलाई, यहां से नेरवा-चौपाल होते हुए जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू, रामपुर तक दौड़ लगाएंगे। फिर रामपुर से वाया ठियोग-नारकंडा होते हुए शिमला में दौड़ समाप्त करेंगे।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनील की यह शरीर को तोड़ देने वाली दौड़ 10 दिन में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानवता की इस महाजंग में भी वे अपना योगदान करें। ताकि इन 9 जिंदगियों को फिर से नया जीवन मिल सके। बता दें कि सुनील शर्मा अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक है।

    जोकि एक बार नहीं बल्कि सैकड़ों बार कई हजारों किलोमीटर की दौड़ लगा चुके हैं। विदेशों में कई बार ऐसी दौड़ हुई, जिसमें सुनील ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि असहाय लोगों के प्रति सुनील प्रथम पंक्ति में आकर खड़े हो जाते हैं। द ग्रेट सिरमौर रन फॉर के तहत यह उनकी चौथी चैरिटी दौड़ है।

    जबकि इससे पहले वे दौड़कर इकट्ठा किए गए पैसों से कई लोगों को जीवन दे चुके हैं। बता दें कि इस बार शिलाई, राजगढ़ पंजाहल, त्रिलोकपुर और नाहन से ताल्लुक रखने वाले किडनी-कैंसर आदि के 9 रोगियों के लिए उन्होंने दौड़ने का निर्णय लिया है। वहीं हिमाचल नाउ न्यूज़ भी इनके जज्बे को साधुवाद कहते हुए लोगों को अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील करती है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेगा। आपको यदि कोई रोग चला रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपका व्यवसाय चरम पर होगा और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी बड़प्पन दिखाने की आदत के कारण आपको समस्या हो सकती है और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आएगा कि यह उनकी तरक्की लेकर आया है। किसी समझौते पर आज बहुत ही सोच विचारकर दस्तखत करें। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वह आज अपने साथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे और आप परिवार में सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने के लिए भी निकालेंगे और आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। करीबियों का साथ व सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण जानकारी को आप किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढ़ेगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बात को पूरा ध्यान दें। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों से जाने जाएंगे, जिससे उनकी छवि और निखर कराएगी। आपको कार्यक्षेत्र में आज कम लाभ मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ कामों में समस्या आ सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अहंकार नहीं करना है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे वह आपसे नाराज रहेंगी। माता जी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आज आपको समस्या होगी।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के प्रयास आज तेजी पकड़ेंगे। आपको परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला लेना हो, तो उसमें महत्वपूर्ण वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको अच्छा लाभ मिलने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप व्यापार में कामों को लेकर सावधान रहेंगे और आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा सामाजिक गतिविधियों में भी आपके पूरी रुचि रहेगी। कुछ नए संपर्कों से आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह भी आज आपको मिल सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है। भविष्य की योजनाओं को बनाने मे आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपने यदि किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नयी खोज करनी होगी, तभी आप अपनी आय में वृद्धि कर पाएंगे। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश आज आपकी कामयाब रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज व्यस्त रहेंगे।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा। संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और किसी न्यायिक मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। यदि आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। करियर में तेजी से उछाल आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और निवेश संबंधित मामलों में किसी से कोई सौदेबाजी ना करें, नहीं तो वह असफल रहेगी और आपको अपने कार्यों को गति देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को किसी नई नौकरी के प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

  • न्यू कश्यप राजपूत सभा के सभापति नरेश पाल होंगे, संदीप को सौंपा उप प्रधान का जिम्मा

    न्यू कश्यप राजपूत सभा के सभापति नरेश पाल होंगे, संदीप को सौंपा उप प्रधान का जिम्मा

    उप सभापति पवन कश्यप, सचिव हरि मोहन व सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी

    HNN/ शिमला

    न्यू कश्यप राजपूत सभा नाहन की बैठक आज रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान पूरन चंद ने की। इस दौरान सभा के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

    सर्व सम्मति से नरेश पाल कश्यप को सभापति व पवन कश्यप को उप सभापति नियुक्त किया गया। संदीप कश्यप (दीपू) को उप प्रधान, हरि मोहन कश्यप को सचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इस मौके पर प्रधान पूरन चंद ने कहा कि न्यू कश्यप राजपूत सभा को आगे बढ़ाने में सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खानपान में अत्याधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी से भी कोई समझौता ना करें और सूझबूझ व समझदारी दिखाकर ही अपने कार्य में आगे बढ़े। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही कोई काम करना होगा, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आपको किसी भी वरिष्ठ सदस्य से किसी काम को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका कोई नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।आपके किसी नये काम में आगे बढ़ने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि सकती हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में नरम गरम रहने वाला है और आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग अथवा व्यायाम आदि को शामिल करना अच्छा रहेगा। कामकाज की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुने, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। करियर में आज कोई नया उछाल आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको आवश्यक कार्य में लापरवाही बरतने से बचना होगा।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है और संतान से आप किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी में पड़ सकते हैं।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आप किसी भी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पिताजी से बातचीत करके ही किसी नए काम में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। निजी जीवन में आपकी रूचि और बढ़ेगी। यदि किसी नये वाहन की खरीदारी करने की सोच विचार कर रहे थे, तो वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले, तो उसे गुप्त रखे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट को लेकर आज आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने भाइयों से बिजनेस की धन संबंधित कुछ डीलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लेन-देन से जुड़े मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखकर कार्य करने के लिए रहेगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा और आगे भी कोई कम को कल पर ना टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो उनसे घबराए नहीं उनका डटकर सामना करें। आपको कोई मित्र आज यदि आपसे मेल मुलाकात करने आएं, तो उसमे पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह ना दें।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। कुछ नवीन कार्य को करने के लिए आज आप विचार बनाएंगे। यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे आप समय रहते पूरा करें। जीवनस्तर पहले से बेहतर रहेगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पिताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बाकी दिन की तुलना में बेहतर रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दान धर्म के कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी और किसी विदेश में घूमने की इच्छा रख रहे लोगों को कोई मौका मिल सकता है। आपको माता जी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी में ना पड़े।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। कारोबार कर रहे लोग आज किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। करियर को लेकर यदि आपके मन में कोई शंका बनी हुई थी, तो वह आज दूर होगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। परिवार में महत्वपूर्ण कामों को आप जिम्मेदारी से करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिलने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी जोखिम उठाने वाली स्कीम में आप धन ना लगाएं।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है और व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। आध्यात्मिक विषयों में भी आप रुचि बनाएं रखेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र के कामों के साथ-साथ अपने घर के कामों पर के लिए भी थोड़ा समय निकालना होगा।

  • नाहन यशवंत विहार में पागल कुत्ते का आतंक

    नाहन यशवंत विहार में पागल कुत्ते का आतंक

    आने-जाने वाले लोग खौफ के साए में, दूध बेचने वाले को काटने का किया प्रयास

    HNN/ नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन के यशवंत विहार में पिछले 2 दिनों से पागल कुत्ते के कारण दहशत का माहौल है। एनएच-907 पर पेट्रोल पंप के आसपास यह भूरे रंग का पागल कुत्ता कई लोगों को काटने का प्रयास कर चुका है।

    रविवार की सुबह भी पागल कुत्ते के द्वारा नजदीक गांव से दूध बेचने आने वाले व्यक्ति को काटने का प्रयास किया गया। यही नहीं सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी काटने का प्रयास किया, जिसके चलते लोगों में भय का माहौल है।

    लोगों का कहना है कि भूरे रंग का यह कुत्ता चुपचाप पीछे से आकर टांग पकड़ता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि ना केवल यशवंत विहार बल्कि शहर में भी कुत्तों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है।

    बता दें कि गर्मियों में कुत्तों के पागल होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। बावजूद इसके नगर पालिका और पशुपालन विभाग इन घटनाओं को लेकर बेखबर नजर आ रहा है।

    यही नहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो सुबह-सुबह खतरनाक पिटबुल जैसे कुत्तों के साथ घूमने निकलते हैं जिसके चलते लोगों को हर वक्त जान का भय बना रहता है। सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की वजह से दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है।

    स्थानीय निवासी यशवंत विहार सोसायटी के महासचिव राजेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह, यशपाल आदि ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र को पागल कुत्ते के आतंक से निजात दिलाई जाए।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए काफी धन व्यय करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना लें।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके भाई बंधुओ से आपकी करीबियां बढ़ेंगी। यदि आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो उसे तुरंत किसी के साथ साझा नहीं करें। सबको साथ लेकर चलने के प्रयास में आप स्वयं पीछे रह जाएंगे। आज साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनाने की सोच सकते हैं। माता-पिता से यदि आप आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। घर परिवार में आज किसी सदस्य को नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने बेफिजूल की खर्ची पर लगाम लगाएं और नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कलात्मक समझ बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो माता-पिता से सलाह लें।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपको सूझबूझ दिखाकर ही आगे बढ़ना होगा। पारंपरिक कार्यो से आप जुड़ेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बना कर चलेंगे, तो आप तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर बहस बाजी चल रही थी, तो वह भी वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप किसी के साथ आज प्रलोभन में ना आए, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई वादा करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे बखूबी निभाएं। किसी बड़े लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके काम में यदि कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी शीघ्र समाप्त होंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कुछ पुण्य कार्य में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। बिजनेस संबंधी सलाह लेनी है तो किसी अनुभवाई की मदद लें। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भूमि, भवन आदि से जुड़ी समस्या आज दूर होगी। गृहस्थ जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि साथी को कोई नई नौकरी मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने करीबियों से रिश्ते अच्छे रहेंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। व्यवसायिक मामलो में गति आएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएं, तो उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाएं। आपको कुछ ठगी करने वालों सावधान रहना होगा, नहीं तो आपका चूना लग सकता है। आप किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। इन पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। यदि आपके कुछ आवश्यक कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें।

  • हिमाचली छात्रों के हित में काम करेगा देव भूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

    हिमाचली छात्रों के हित में काम करेगा देव भूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

    चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हिमाचल के छात्रों ने बनाया नया संगठन

    HNN/ नाहन

    हिमाचल के विभिन्न जिला से ट्राइसिटी चंडीगढ़ में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की एक विशेष बैठक चंडीगढ़ सिथित पंजाब विश्वविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक में हिमाचल के दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस बैठक में हिमाचल के छात्रो ने मिलकर देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया।

    इस संगठन का उद्देश्य ट्राइसिटी में हिमाचल के युवाओं के वेलफेयर के लिए काम करना है। यह संगठन गैर राजनीतिक होगा और यह संगठन कभी भी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं कॉलेजों के छात्र संघ के चुनाव नहीं लड़ेगा। इस बैठक में अधिवक्ता एवं पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता दिनेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश चौहान ने सत्र 2023 – 2024 की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया, जिसमें 22 लोगों को दायित्व दिया गया है। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर परविंदर नेगी को मनोनीत किया गया। चेयरमैन के पद पर रितिक तोमर ।उपाध्यक्ष के पद पर सौरव ठाकुर व आर्षभ अत्री को नियुक्त किया गया।

    इसके अलावा महामंत्री पद पर अभिषेक कपूर। सह सचिव के पद पर मुस्कान ठाकुर, अभिनंदन, पारस राजटा, दक्ष शर्मा वआयुष शर्मा को चुना गया है। कार्यकारिणी में आयोजन सचिव के रूप में केविन गौतम, आयुष शर्मा, ऋषभ बहल, महेंद्र पालजबकि खेल सचिव साहिल ठाकुर और हर्ष कपूर को चुना गया है।

    दिनेश चौहन ने बताया कि संगठन में सांस्कृतिक सचिव – संदलि ठाकुर ,वित्त सचिव तनुज गोजियां जबकि मुख्य सलाहकार हर्ष कपूर, आतिश शर्मा, हेत राम को बनाया गया है। सोशल मीडिया का जिम्मा स्नेहित वालिया को सौंपा गया है।