Category: Nahan

  • चूड़धार के जंगलों में लापता हुई युवती व 3 युवकों को नोहरा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    चूड़धार के जंगलों में लापता हुई युवती व 3 युवकों को नोहरा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    जांबाज सिपाहियों ने रात को ही खंगाल दिया जंगल ,यह थी पूरी घटना……

    HNN/ नाहन

    प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल में शुमार चूड़धार के रास्ते से भटक कर लापता हुए तीन युवकों और एक युवती को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई के बाली कोटि निवासी शुभम नेगी और पौड़ी गढ़वाल की शिवानी, सेक्टर 25 चंडीगढ़ निवासी हिमांशु, सेक्टर 56 चंडीगढ़ निवासी रोहित, चूड़धार मंदिर में माथा टेक कर बीते कल वीरवार की सुबह करीब 9:00 और 10:00 के बीच नोहराधार वापस लौट रहे थे।

    यहां यह बताना जरूरी है कि शुभम और शिवानी दोनों बाकी अन्य दो युवकों से अलग थे। जानकारी तो यह थी कि चंडीगढ़ वाले युवकों के साथ दो और युवक भी शामिल थे। मगर कुल 6 लोगों में से दो नोहराधार पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि वापसी लौटते समय भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही थी जिसके चलते यह सुरक्षित ठिकाना ढूंढते हुए जमनाला के पास बने एक शैड में रुक गए थे।

    जैसे ही बारिश रुकी यह यहां से नीचे जंगल की ओर को चले गए। जहां यह रास्ता भटक गए। कई घंटे रास्ता ना मिलने के कारण यह सभी काफी डर और सह गए थे। करीब शाम अंधेरा होने के समय यह सभी इकट्ठा होकर जंगल में ही बैठ गए। जिसके बाद लापता हुए इन युवकों ने रेस्क्यू की मांग करते हुए नोहराधार पुलिस को कांटेक्ट किया। लापता युवकों ने अपनी लोकेशन भी पुलिस के साथ शेयर करी।

    बताया जा रहा है जिस समय पुलिस को सूचना मिली उस समय भारी बारिश हो रही थी। बावजूद इसके बारिश वा ठंड और रात के अंधेरे की परवाह ना करते हुए डीएसपी मुकेश डडवाल को त्तमाम जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस पार्टी रेस्क्यू के लिए निकल पड़ी। इस रेस्क्यू दल में मुंशी सुरेंद्र, कॉन्स्टेबल योगेश्वर, कांस्टेबल सदानंद शामिल थे। यहां यह भी बताना जरूरी है कि नोहराधार से चूड़धार मंदिर तक करीब 19 किलोमीटर का पैदल रास्ता है।

    जंगलों से होते हुए गुजरने वाले इस रास्ते में जंगल के चलते भालू और बाघ आदि जैसे खतरनाक जानवरों का भय बना रहता है। खतरनाक चढ़ाई और घने जंगलों को अंधेरे में ही पार करते हुए रेस्क्यू दल करीब 1:30 बजे के आसपास रात को लापता युवती और युवकों के पास पहुंच गया था। उनका कुशल क्षेम जानते हुए पुलिस दल इन सब को वापस नोहराधार सुबह लेकर पहुंचा।

    बता दें कि मंदिर से वापस लौट रहे युवक युवती व अन्य दो युवकों के लापता हो जाने के बाद पूरे जिला में हड़कंप मच गया था। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी ने परसों रास्ते में पड़ने वाले एक स्थान तीसरी में स्टे किया था। सुबह सूरज उगने पर यह सभी चूड़धार मंदिर पहुंच गए थे। वापसी में आते हुए इनके साथ यह हादसा पेश आया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम, शिवानी दोनों के साथ-साथ अन्य दो युवक भी प्राइवेट जॉब करते हैं। शिवानी और शुभम दोनों अच्छे दोस्त हैं । हैरानी के साथ-साथ कुछ सवाल यह भी खड़े होते हैं कि जब पूरे रास्ते में आने और जाने के लिए एरो निशान लगाए गए हैं यही नहीं इसके साथ साथ जंगल से इधर-उधर कहीं ना जाने को लेकर हिदायत बोर्ड भी लगे हैं।

    बावजूद इसके कि जंगल खतरनाक है तो इन्हें सबको रास्ता छोड़कर इधर-उधर नहीं जाना चाहिए था। बरहाल पुलिस पार्टी ने इन सब को रेस्क्यू कर अपना फर्ज बखूबी निभाया है। तो वहीं इन सभी के रेस्क्यू हो जाने पर इनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। उधर, डीएसपी संगडाह मुकेश डडवाल ने खबर की पुष्टि की है।

  • पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका- सुमित खिमटा

    पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका- सुमित खिमटा

    मिशन लाईफ के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में नाहन में बैठक आयोजित

    HNN/ नाहन

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी 259 पंचायतों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेहतर जीवन यापन के लिए हमें पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

    उपायुक्त नाहन में ‘‘मिशन लाईफ स्टाईल फार एनवायरमेंट’’ (लाईफ) के तहत पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन लाईफ अभियान का मुख्य उददेश्य ऐसी जीवन शैली को अपनाना है जिससे पर्यावरण का नुकसान न हो और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोग जागरूक बनें।

    उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में मिशन लाईफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए विविध प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें विविध समुदायों व संस्थानों के जरिए सात विषय जैसे ऊर्जा, जल, भोजन की बर्बादी को कम करना, प्लास्टिक कचरे को कम करना, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना, ई-कचरे को कम करने समेत सतत खाद्य प्रणाली को अपनाना शामिल है।

    उन्होंने बताया कि कचरे को पुनः उपयोग में लाने के लिए उचित प्रंबंधन में कपड़े, किताबों आदि के संग्रह करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कार्यरत महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और युवा मंडल पर्यावरण संरक्षण में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

    पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के लिए जहां कच्चे तालाबों का निर्माण कारगर उपाय है वहीं परम्परागत जल स्रोतों की साफ सफाई से यहां उपलब्ध जल की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार हो सकता है। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों में कार्यरत इको क्लब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य कर रहे हैं और विभाग के अधिकारियों और स्कूल के प्रभारियों को इस दिशा में और बेहतर कार्य करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करें तो बेहतर होगा। सुमित खिमटा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और हमें कपड़े और जूट बैग के प्रचलन को बढ़ावा देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूह और महिला मंडल जूट बैग बनाने का कार्य बेहतर ढंग से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर एकत्रित होने वाले प्लास्टिक का सही निस्तांतरण किया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा वाहनों में सब्जी आदि सामान लाकर प्लास्टिक के कैरी बैग में बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों को इस प्रकार प्रतिबन्धित प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए और पंचायत एक्ट के अनुसार उन्हें दंडित करना चाहिए तभी हम प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोक पाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी इस पर कार्यवाही की जाएगी। सुमित खिमटा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए सोशल मीडिया तथा अन्य मीडिया माध्यमों में जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है तभी हम पर्यावरण संरक्षित रख पायेंगे। पर्यावण नियत्रंण बोर्ड के अधिकारी इंजिनियर पवन शर्मा ने बैठक का संचालन किया और मिशन लाईफ तथा पर्यावरण सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

  • 80 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…..

    80 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…..

    HNN/ नाहन

    मैसर्ज एजिस प्रिसिजन प्राईवेट लिमिटेड काला अंब द्वारा 80 पदों पर भर्ती के लिए 18 मई को आईटीआई नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर संदीप ठाकुर ने दी।

    उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा आईटीआई फीटर के 28 पद, आईटीआई इलैक्ट्रिशियन के 12 तथा आईटीआई पलंबर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर के 40 पदों पर भी कंपनी द्वारा भर्ती की जाएगी, इसमें पॉलिटेक्निक मैकेनिकल के 10 पद, इलैक्ट्रिकल के 3 पदों एवं इलैक्ट्रिोनिक्स के 25 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 11 हजार से 13 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी 18 मई को प्रातः 10 बजे तक अपने साथ दो पास पोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रतिलिपि भी साथ लेकर आए।

  • ब्लूस्टार फैक्ट्री के पास झाड़ियों में अचानक लगी आग, दमकल विभाग ने….

    ब्लूस्टार फैक्ट्री के पास झाड़ियों में अचानक लगी आग, दमकल विभाग ने….

    HNN/ नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन के समीप मोगिनंद में ब्लूस्टार फैक्ट्री के पास झाड़ियों में अचानक ही आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लू स्टार फैक्ट्री मोगिनंद के साथ लगते जंगल में अचानक आग भड़क उठी। जंगल में आग की लपटें उठती देख ब्लू स्टार के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

    सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसे आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में पांच हजार रुपए का नुक्सान हुआ है जबकि 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। वही आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

  • दशमेश रोटी बैंक द्वारा दंगल का आयोजन, नारायणगढ़ के काला पहलवान ने जीती माली

    दशमेश रोटी बैंक द्वारा दंगल का आयोजन, नारायणगढ़ के काला पहलवान ने जीती माली

    बीते कई वर्षों से दशमेश रोटी बैंक कर रहा समाज सेवा में बेहतरीन कार्य

    HNN/ नाहन

    दशमेश रोटी बैंक द्वारा आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में युवाओं को नशे से दूर रख कर खेलों की ओर आकर्षित करने के मकसद से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड से नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए।

    दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज युवाओं को नशे से दूर रख कर खेलों की ओर आकर्षित करने के मकसद से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में नामी पहलवानों ने अपना जोहर दिखाते हुए अपना लोहा मनवाया।

    उन्होंने बताया कि दंगल का फाइनल मुकाबला नारायणगढ़ के काला एवं अंबाला की गौतम के बीच खेला गया, जिसमें नारायणगढ़ के काला ने जीत दर्ज करते हुए माली अपने नाम की है। उन्होंने बताया कि विजेता व उप विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय बहादुर, सिंह वार्ड नंबर 13 के पार्षद योगेश गुप्ता, समाजसेवी अशोक सैनी, सुरेंद्र शर्मा, अरुण साथी, विनीत वार्ड नंबर 6 के पार्षद वीरेंद्र पासी ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, अरविंदर सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, गुनीत कौर, सतिन्दर कौर ,अवकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • सिरमौर में 51 हजार युवक-युवतीयां नौकरी पाने की दौड़ में

    सिरमौर में 51 हजार युवक-युवतीयां नौकरी पाने की दौड़ में

    कौशल विकास और बेरोजगारी भत्ता पाने वाले लाभार्थियों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या

    HNN/ नाहन

    5 लाख 29 हजार 855 की जनसंख्या वाले जिला सिरमौर में 51 हजार युवक-युवतियों नौकरी पाने की दौड़ में शामिल है। तो वहीं जिला के श्रम एवं रोजगार विभाग के द्वारा महत्वकांक्षी रोजगार और उद्यमिता सृजन को सुगम बनाने की दिशा में बेस्ट परफॉर्मेंस भी दिखाई है।

    कौशल विकास एवं उद्यम शीलता मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना के तहत जिला की 2229 महिलाओं को पुरुषों से अधिक लाभ भी मिला है। जिसमें 1655 युवक शामिल है। जिन्हें वर्ष 2022-23 बजट सत्र के तहत 3 करोड़ 81 लाख 2500 रुपए कौशल भत्ता भी दिया गया है।

    यही नहीं जिला में 534 पुरुषों तथा 746 युवतियों को दो करोड़ 28 लाख 6500 रुपए बतौर बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा चुका है। यह एक बड़ी बात भी है कि राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने में युवकों से ज्यादा युवतियों को अधिमान मिला है।

    कहा जा सकता है कि जहां बेरोजगारों की जिला में 1 लंबी फौज खड़ी है, वहीं सरकार के द्वारा दिया जाने वाला बेरोजगारी भत्ता कहीं ना कहीं इन बेरोजगारों को राहत भी दे रहा है। वहीं कौशल विकास योजना के तहत जिला में बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर सहित अन्य कई लघु एवं कुटीर उद्योगों की ट्रेनिंग के साथ उन्हें रोजगार परक भी बनाया जा रहा है।

    बता दें कि यह योजना बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। बड़ी बात तो यह है कि जहां जिला में कई ऐसे संस्थान है जहां स्किल वेल्डमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है तो वहीं उत्तर भारत में एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हिमालयन कॉलेज कला अंब बनाया गया स्किल डेवलपमेंट सेंटर केवल गिने-चुने सब्जेक्ट में ट्रेनिंग देने तक ही सिमटकर रह गया है।

    इसकी बड़ी वजह इस संस्थान को यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दिया गया है। अब यदि यह कॉलेज यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त कर लेता तो यहां पर स्थानीय उत्पादों के आधार पर स्किल ट्रेनिंग देने से हजारों युवकों को एक बेहतर लाभकारी स्वरोजगार भी मिलता।

    यहां यही बताना जरूरी है कि जिला श्रम एवं रोजगार विभाग के द्वारा वर्ष 2022-23 में केंपस इंटरव्यू तथा एक रोजगार मेले के तहत 27 युवक-युवतियों को प्राप्त की गई स्किल डिवेलपमेंट की ट्रेनिंग से रोजगार भी प्राप्त हुआ है। उधर, जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में स्किल डेवलपमेंट के तहत 1655 लड़के तथा 2229 महिलाओं को 3 करोड़ 81 लाख 2 हजार 500 रुपए कौशल विकास भत्ता दिया गया है।

  • सोलर लाइट की रोशनी से जगमग हुआ बिरला पंचायत,एलआईसी एचएफएल के सहयोग से सोलर लाइट लगाने का काम पूरा

    सोलर लाइट की रोशनी से जगमग हुआ बिरला पंचायत,एलआईसी एचएफएल के सहयोग से सोलर लाइट लगाने का काम पूरा

    HNN/नाहन

    लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) ने ए. टी. इंडिया के सहयोग से सिरमौर जिले की बिरला ग्राम पंचायत में HRIDAY परियोजना के अंतर्गत ग्रामीणों के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए AT INDIA बिरला ग्राम पंचायत में हाल ही में पूरे 6 गांव में सोलर लाइट लगाने का काम पूरा किया है, जो समुदाय के बुनियादी ढांचे में एक उल्लेखनीय परिवर्तन है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए निवासियों को स्वच्छ और विश्वसनीय प्रकाश व्यवस्था प्रदान करना है।

    इस परियोजना में गांव के प्रमुख क्षेत्रों तिरमली, ठंडोली, दग्योन, डाबरिया , बिरला , दबुडी टिक्कर में सौर पैनल और एलईडी रोशनी की स्थापना शामिल है। ये सौर रोशनी सूर्य की शक्ति का उपयोग करती हैं, सूर्यास्त के बाद सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और घरों को रोशन करने के लिए बिजली में परिवर्तित करती हैं। सोलर लाइट कुशल एलईडी तकनीक से लैस हैं, जो पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था की तुलना में काफी कम ऊर्जा की खपत करते हुए उज्जवल रोशनी प्रदान करती हैं। यह ऊर्जा दक्षता गांवों के लिए लागत बचत में तब्दील हो जाती है, जिससे अंततः बिजली के बिल कम हो जाते हैं। परियोजना के बारे में बोलते हुए बिरला ग्राम प्रधान उषा रानी जी ने सोलर लाइटों की सफल स्थापना पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बेहतर सुरक्षा और अधिक टिकाऊ पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों के जीवन पर इस विकास के सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया। ग्राम विकास समितियों के प्राधिकरण और ए. टी. इंडिया के साथ, इसकी दीर्घायु और प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सौर प्रकाश व्यवस्था के बुनियादी ढांचे की निगरानी और रखरखाव करने की योजना बन गयी हैं।

    सोलर लाइट लगाना अक्षय ऊर्जा को अपनाने और टिकाऊ तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए गांव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल न केवल इसके निवासियों के जीवन को रोशन करती है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक, पर्यावरण के प्रति जागरूक केंद्रों में बदलने के लिए सौर ऊर्जा की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पड़ोसी समुदायों के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।सोलर लाइट स्थापना के सफल समापन के साथ, बिरला ग्राम पंचायत ने एक उज्जवल, स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल न केवल इसके निवासियों के जीवन को रोशन करती है। एटी इंडिया के परियोजना प्रबंधक श्री नवदीप सिंह राणा ने बताया कि गांवों में एटी इंडिया द्वारा शुरू की गई पहल समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में एक गरिमापूर्ण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देते हुए सामुदायिक स्वशासन में सुधार करना है। यह लोगों के संपूर्ण विकास के उद्देश्य से कई क्षेत्रों में प्रभावी समन्वय द्वारा पूरा किया गया है। इसमें वर्मीकम्पोस्टिंग, बकरी पालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन आदि सहित कृषि से संबंधित आजीविका विकल्पों का विकास शामिल है।हमारे देश का आधे से अधिक विकास इसके गांवों में केंद्रित है। समुदाय, और ग्राम विकास समितियों के अधिकारियों के रूप में परियोजना कायम है, सभी परियोजना के हर चरण में बारीकी से शामिल हैं। इसके लिए केवल इरादे और वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। और ‘हृदय’ के साथ, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, हम इसे पूरा करने के लिए जी जान से लगे हैं। इस अवसर एल०आई०सी० हाउसिंग प्र०लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक श्री नवदीप सिंह राणा, संस्था के स्थानीय क्षेत्रीय कार्यकर्ता श्री शिशुपाल जसवाल, श्री तरूण शर्मा उपस्थित रहे।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से नाराजगी रहेगी, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी शत्रुओं की कोई बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आप उस पर काबू बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन आपको उसे देने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। परोपकार के कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ा निवेश अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे से करना बेहतर रहेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। घर परिवार में यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। माताजी यदि आपको आज कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको वह समय रहते पूरी करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यापार में किसी बात को लेकर रणनीति बना रही होगी और भागदौड़ अधिक ना करें। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जो विधार्थी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन के मामले में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन आपको अपनी जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भाई बहनों से चल रही समस्याओं को आज नजरअंदाज ना करें। आप अपने परिवार की जरूरत तो पर पूरा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ विशेष कर दिखाने के उधेडबुन लगे रहेंगे। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

    कन्या दैनिक राशिफल
    सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे, जिनसे आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं पर को स्वाधीनता से जांच लें। परिवार में यदि कोई मुद्दा लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज सिर उठा सकता है। आपको किसी बड़े काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको किसी बात की चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आज किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आप पूरी समझदारी से निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के द्वारा समाप्त होगी। आपको अपने कामों की और पूरा ध्यान देना होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसे पूरा करके ही आप दम लेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अच्छा नाम कमाएंगे। दान धर्म के कार्य में आप कुछ धन ऐसा लगा सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ विरोधी आप पर हावी रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यापार की शुरुआत की है, तो उसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आपके सारे काम पूरे हो सकेंगे।। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको किसी नहीं संपत्ति की प्राप्ति होगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ नरम गरम रखने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। भविष्य के लिए योजनाएं का लाभ भी सोच विचार करना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके सभी कार्य समय रहते पूरे होंगे और आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज आपके अंदर प्रेम व स्नेह बना रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको किसी जरूरी सामान की खरीदारी करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कहीं घुमने का मौका मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों में भी कुछ बदलाव करना पड़े, तो जीवनसाथी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जिम्मेदारी से काम करने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमे उन्हे जीत मिल सकती है। आपको आज किसी महिला साथी से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपके शत्रु आज आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आप तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

  • उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब, कफोटा और  शिलाई  में सुनी जनसमस्याएं

    उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब, कफोटा और शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

    HNN/ नाहन

    उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पौंटा साहिब, कफोटा व शिलाई में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और अन्य मामलों को निपटाने के लिए सम्बंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए।

    उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को समय पर जनता के कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ जनता को मिल सके। उद्योग मंत्री ने इस दौरान कमरऊ के देवला गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता 85 वर्षीय जालम सिंह फौजी का कुशलक्षेम जाना।

    इस मौके पर सीता राम शर्मा कांग्रेस अध्यक्ष शिलाई, भारत भूषण मोहिल निदेशक राज्य को-ऑपरेटिव बैंक, जगत सिंह पुंडीर पूर्व जिला परिषद सदस्य, मस्तराम पराशर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष, प्रताप जेलदार जिला परिषद सदस्य, रणजीत सिंह नेगी जिला परिषद सदस्य, रमेश नेगी बीडीसी सदस्य, अत्तर राणा महासचिव कांग्रेस मंडल, कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिंकू जिंटा, एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व लोग उपस्थित रहे।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से घर परिवार में चल रही अनबन को शेयर नहीं करना है। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे उनका मन भी परेशान रहेगा। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने कामों में ध्यान लगाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ना लें। यदि आप किसी नए निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको व्यापार में कुछ लटकी हुई डीलों को समय रहते पूरा करना होगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे बाद में, जिसके कारण आप कुछ कामों को कल पर भी छोड़ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप अपने कुछ कामों की सुध बुध नहीं लेंगे, जिससे आपको बाद में समस्या हो सकती है। पिताजी को यदि कोई पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर रही है, तो उसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपका कोई काम यदि आप माता-पिता से पूछ कर करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत आदि की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अपनी कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा, नहीं तो वह लटक सकती हैं। संतान यदि आप से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो उसे बहुत ही सावधानी दिखाकर पूरी करें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपने अपने किसी मित्र से कोई वादा किया था, तो वह आज उसे पूरा भी अवश्य करेंगे। आपको आज अपने कामों में ढील बरतने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन कही फंस सकता है। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो उसमें समस्या हो सकती है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में सतर्कता बरत नहीं होती और किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, तो इसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा और आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय बहुत ही सूझ बूझ दिखानी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। माता पिता से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढे़गी, लेकिन आप शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। भाई बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य से आपने कोई वादा या वचन किया था, तो वह आज आप उसे पूरा अवश्य करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने धन को सही दिशा में लगाना बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज सावधानी बरतें, नहीं तो कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका किसी नयी संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपने यदि किसी से कुछ काम की उम्मीद लगाई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ बड़ी डीलों को फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि उनके मन में किसी बात को लेकर भय बना बना हुआ है, तो उसे आप अपने भाइयों साझा कर सकते हैं।