Category: Nahan

  • राज्य में अब इन पर भी लगा एजीटी, 400 डीलर को नोटिस जारी

    राज्य में अब इन पर भी लगा एजीटी, 400 डीलर को नोटिस जारी

    एडिशनल गुड्स टैक्स में शामिल होने के बाद सरकार को लगभग 10 से 18 करोड़ का मिलेगा राजस्व

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग ने प्रदेश के 400 डीलर को एडिशनल गुड्स टैक्स को लेकर नोटिस जारी कर दिए हैं। यह नोटिस लैड, एल्युमिनियम तथा प्लास्टिक दाना बनाने वाले अथवा बेचने वाले डीलर को दिए गए हैं। यहां बताना यह जरूरी है कि प्रदेश में एल्यूमीनियम, लैड तथा प्लास्टिक दाना पर एडिशनल गुड्स टैक्स को लेकर छूट दी गई थी।

    इस छूट को लेकर अन्य उद्योग पतियों को यह आपत्ति थी कि जब उनके उत्पादों पर एडिशनल को टैक्स लगाया गया है तो इन उद्योगों पर क्यों नहीं। प्रदेश में आयरन स्टील मार्बल ग्रेनाइट सहित करीब 10 ऐसे उत्पाद थे जिन पर एडिशनल गुड्स टैक्स देना पड़ता था। अब सरकार के द्वारा 19 अप्रैल 2023 को लागू किए गए एडिशनल गुड्स टैक्स के बाद तीन वस्तुओं पर यह टैक्स लगा दिया गया है।

    एडिशनल गुड्स टेक्स्ट उसे कहा जाता है जिसके तहत संबंधित राज्य का सड़क परिवहन इस्तेमाल किए जाने पर टैक्स देना होता है। राज्य सरकार के द्वारा अल्युमिनियम, लैड तथा प्लास्टिक दाना पर एजीटी के लिए छूट दी गई थी। मगर अब इन तीनों वस्तुओं पर 50 पैसे प्रति किलो के हिसाब से एडिशनल गुड्स टैक्स देना होगा। विभाग के द्वारा इसकी अधिसूचना 19 अप्रैल को ही जारी कर दी गई थी।

    बावजूद इसके जब इक्का-दुक्का डीलर को छोड़कर किसी ने भी अपना रजिस्ट्रेशन विभाग के पास नहीं करवाया तो विभाग ने इस पर नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। जिसके लिए प्रत्येक जिला के सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

    प्रदेश में सिरमौर, बद्दी, ऊना, किन्नौर शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, नूरपुर, कुल्लू, हमीरपुर के ईटीओ द्वारा करीब 400 के लगभग डीलर्स को नोटिस जारी किए गए हैं। अब यदि नोटिस जारी किया जाने के बाद भी इन वस्तुओं से जुड़े कारोबारी डीलर यदि अपना नामांकन करवाकर टैक्स जमा नहीं करवाते तो उसके बाद जुर्माने के साथ विभाग कड़ी कार्यवाही भी कर सकता है।

    अब यदि बात की जाए सरकार को मिलने वाले राज्य सबकी तो इसका अनुमान करीब 10 से 18 करोड़ के बीच निकाला गया है। उधर राज्य कर एवं आबकारी विभाग आयुक्त यूनुस खान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एजीटी को लेकर एक्साइज जिला के एटीसी के द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

  • सिरमौर में आम का सीजन शुरू, लोगों के मूंह की मिठास बढ़ाएगा फलों का राजा

    सिरमौर में आम का सीजन शुरू, लोगों के मूंह की मिठास बढ़ाएगा फलों का राजा

    दिल्ली की एसएफसी कंपनी से मिली 600 टन माल की डिमांड

    HNN/ नाहन

    सिरमौर में आम का सीजन शुरू हो गया है और लोकल आम ने स्थानीय मंडियों के साथ-साथ दिल्ली व पंजाब की मंडियों में भी दस्तक दे दी है। खास बात तो ये है कि इस बार सिरमौर के रसीले और मीठे आम का स्वाद भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश और नेपाल भी चखेंगे। इन दोनों पड़ोसी देशों से सिरमौर में आम का कारोबार कर रही रॉयल फ्रूट कंपनी को दिल्ली की एसएफसी कंपनी के माध्यम से 600 टन माल की डिमांड मिली है।

    सहारनपुर की रॉयल कंपनी ने नाहन के विक्रम बाग में आम के बगीचे ठेके पर लिए हैं, जो नेपाल व बांग्लादेश के लिए माल तैयार करने में जुटे हैं। यहां से व्यापारियों के माध्यम से ये आम नेपाल के काठमांडू व बुटवल के साथ साथ बांग्लादेश के ढाका भेजा जाएगा। कोलकाता भी सिरमौर का आम भेजा जाने लगा है। सिरमौर के आम की मंडियों में दस्तक देते ही इसकी मांग भी बढ़ गई है।

    मांग बढऩे की वजह ये भी है कि बाहरी राज्यों में आम का सीजन लगभग खत्म होने को है और अब सिरमौर का आम शुरू हो गया है। आपको ये भी बता दें कि सिरमौर का आम तब शुरू होता है, जब देश के अन्य हिस्सों में ये फसल लगभग खत्म होने को होती है। सिरमौर में आम का सीजन दो महीने चलेगा।

    ये सीजन खत्म होते ही कहीं पर भी आम जैसा मीठा फल कहीं भी खाने को नहीं मिलेगा। अभी सहारनपुर में भी आम की फसल तैयार हो रही है। सिरमौर और उत्तरप्रदेश के आम की सीजन एक जैसी जलवायु के चलते लगभग साथ साथ तैयार होता है। रॉयल फ्रूट कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद दिलशाद और गुलशाद ने बताया कि बांग्लादेश को पहली बार 100 टन और नेपाल को 500 टन आम भेजा जाएगा।

    दिल्ली की कंपनी से उन्हें मांग मिली है। सिरमौर में लंगड़ा और दशहरी आम की किस्में तैयार हैं। चौसा आम टूटने में कुछ दिन का समय लगेगा। आपको बता दें कि सिरमौर का लंगड़ा आम काफी मीठा है। ये जल्दी खराब नहीं होता। इसकी मंडियों में भारी मांग है। दहशरी किस्म का आम भी मीठा है।

  • इनरव्हील क्लब नाहन ने वितरित किये राशन किट, पर्सनल हाइजीन के बारे में भी किया जागरूक

    इनरव्हील क्लब नाहन ने वितरित किये राशन किट, पर्सनल हाइजीन के बारे में भी किया जागरूक

    HNN/ नाहन

    इनरव्हील क्लब नाहन समाज सेवा व अपने बेहतरीन कार्यों के लिए हमेशा ही सुर्ख़ियों में बना रहता है, इसी कड़ी में जुड़े रहने के लिए इनरव्हील क्लब नाहन ने लेप्रोसी वार्ड के छः परिवारों को राशन किट वितरित किये। जिसमें दाल, चावल, आटा, चीनी तथा अन्य सभी जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई गई।

    इसके साथ ही क्लब ने इन परिवारों की आठ बच्चियों को कपड़े, फल, चॉक्लेट आदि भी वितरित किये। इसके अलावा क्लब के मेंबरों ने उन्हें पर्सनल हाइजीन के बारे में भी जागरूक किया तथा इसके महत्व से अवगत कराया। क्लब की प्रधान राखी अग्रवाल ने बताया कि क्लब के द्वारा समय-समय पर गरीब परिवारों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास किया जाता है तथा भविष्य में भी इस तरह के प्रयासों को जारी रखा जायेगा।

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं तथा किशोरियों को अपनी पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए तथा औरों को भी इस बारे में जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान राखी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, पूर्व प्रधान रचना गौतम व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • नाहन में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय राइफल व पिस्टल शूटिंग स्पर्धा हुई संपन्न

    नाहन में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय राइफल व पिस्टल शूटिंग स्पर्धा हुई संपन्न

    पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने शूटिंग स्पर्धा के विजेता और उप-विजेताओं को किया पुरस्कृत

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल और पिस्टल शूटिंग स्पर्धा के दौरान हुई युवा वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपूर्व नाग ने 548 का स्कोर करते हुए पहले स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि सार्थक ने दूसरा व प्रांशुल राणा ने तीसरा स्थान पाया।

    हिमाचल प्रदेश राइफल संघ और पुलिस की छठी बटालियन कोलर के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

    जबकि छठी बटालियन कोलर के डीएसपी विक्रम सिंह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने शूटिंग स्पर्धा के विजेता और उप-विजेताओं को पुरस्कृत किया।

    इनमें युवा वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सूर्यांश शर्मा ने पहला, तेजस नंदा ने दूसरा व पियूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर पुरूष वर्ग में अपूर्व नाग ने पहला, सार्थक ने दूसरा व प्रांजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    युवा वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में आंचल राणा, अपर्णा चंदेल व जिया ठाकुर, पुरूष वर्ग की 10 मीटर स्पर्धा में देवांश चौहान, गोपाल व अपूर्व नाग ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

    महिला वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दीपिका, कामिनी व आंचल राणा, पुरूष एकल वर्ग की 10 मीटर राइफल में अभय प्रताप सिंह, गौरव जमवाल व विनायक, पुरूष वर्ग की .177 ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल में तन्मय बंसल, विवान व शांतनु गोयल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

    महिला एकल वर्ग की 10 मीटर राइफल में नव्या सिंह, दिव्यांशी व सैफाली शर्मा, एकल पुरूष वर्ग की ट्रेप स्पर्धा में अजय वीर सिंह, अरमान भुल्लर व जगमीत सिंह गिल, कनिष्ठ पुरूष वर्ग की डबल ट्रेप शूटिंग स्पर्धा में जयमल सिंह व अर्श चौहान, एकल महिला वर्ग की डबल ट्रेप शूटिंग स्पर्धा में प्रियंका चौहान, एमक्यूएस वर्ग की ट्रेप शूटिंग स्पर्धा में अरमान भुल्लर व अभिमन्यु चौहान, कनिष्ठ एकल पुरूष वर्ग की ट्रेप स्पर्धा में जयवीर चौहान, जयमल सिंह व रितेश सैनी ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी।

    इसी प्रकार कनिष्ठ महिला वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अनन्या ठाकुर, एकल मास्टर पुरूष वर्ग की ट्रेप स्पर्धा में मुकेश, मनिंदर सिंह व अरविंद कुमार, सुपर मास्टर पुरूष वर्ग की ट्रेप स्पर्धा में ईश्वर रोहाल, .177 ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल में तन्मय बंसल, शांतनु व सुशांत, महिला वर्ग की .177 ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मोक्षी पांचाल, लक्षिता व उपाध्याय, एकल पुरूष वर्ग की 10 मीटर राइफल में अभय प्रताप, गौरव जमवाल व विनायक, महिला वर्ग की .177 ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल में लक्षिता व उपाध्याय, एकल महिला वर्ग की 10 मीटर राइफल में नव्या, दिव्यांशी व कशिश, कनिष्ठ वर्ग की .177 ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल में तन्मय, शांतानु व गुरनाम सिंह, वरिष्ठ माास्टर पुरूष वर्ग की ट्रेप स्पर्धा में अजय शर्मा व रघुवबीर सिंह ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

    पुरूष एकल वर्ग की ट्रेप शूटिंग स्पर्धा में अरिकेश जंग ने पहला, अरमान ने दूसरा व पंकज सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के सभी मैच चंबा मैदान व जुड्डा का जोहड़ स्थित शूटिंग रेंज में खेले गए। प्रदेश भर से इसमें 700 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

    इस अवसर पर प्रदेश राइफल संघ के महासचिव ईश्वर रोहाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरत ठाकुर, राजीव सूद और उपाध्यक्ष विभूति सिंह, नितिन चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोच राजश परमार, इंस्पेक्टर सुरेश आदि मौजूद रहे।

  • भारत विश्व की राजनीति का प्रमुख दावेदार, दुनिया ने माना हमारा प्रभाव- डॉ. कुलदीप

    भारत विश्व की राजनीति का प्रमुख दावेदार, दुनिया ने माना हमारा प्रभाव- डॉ. कुलदीप

    कमजोरों को डराने के लिए नहीं, विश्व के कल्याण के लिए ताकतवर बनना चाहता है भारत- बिंदल

    HNN/ नाहन

    भारत देश कमजोर देशों को डराने के लिए नहीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए ताकतवर बनना चाहता है। यह बात आज वीरवार विश्व पटल पर आज का भारत पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डॉ कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कही। डॉक्टर अग्निहोत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में उपकुलपति भी रह चुके हैं। आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि अध्यक्ष प्रदेश भाजपा डॉ राजीव बिंदल तथा विशेष अतिथि के रूप में सांसद सुरेश कश्यप मौजूद रहे।

    आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बदले राजनीतिक परिवेश के बाद दुनिया में भारत जिस मुकाम पर पहुंचा है उससे परिचय दिलाना था। मुख्य वक्ता डॉ कुलदीप चंद ने बताया कि पूर्व में रही हमारी सरकारी नीतियों की नगण्यता के चलते भारत को दुनिया की राजनीति में जो स्थान मिलना चाहिए था वह पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी नीतियों में यह बिल्कुल भी नहीं था कि हमारा देश विश्व की राजनीति में निर्णायक भूमिका अदा कर सकें ।

    डॉ कुलदीप चंद ने कहा कि अब पिछले एक-दो दशकों से सरकार की नीतियां बदली हैं, बदली नीतियों और इच्छाशक्ति के चलते ही आज पूरी दुनिया ने भारत के प्रभाव को स्वीकार भी किया है। डॉ कुलदीप चंद ने चीन की ओर से गलवान घाटी जैसे हाथों को लेकर कहा कि आज सामरिक व राजनीतिक दृढ़ता के चलते चीन भी मानता है कि यह 1962 वाला भारत अब नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विश्व स्तर पर अपना मुकाम बना कर ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका और रूस दो दुनिया के बड़े ग्रुप बने हुए थे। अब उन ग्रुपों के टूटने के बाद चीन विश्व शक्ति बनने का प्रयास करने लग पड़ा था।

    वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि रूस अमेरिका और चीन की दावेदारी के बाद भारत भी अब विश्व शक्ति बन चुका है। भारत के इस दावे को विश्व के अनेक देशों ने भी स्वीकार किया है। डॉ बिंदल ने कहा कि भारत जो ताकत प्राप्त करना चाहता है वह विश्व जन कल्याण के लिए है ना कि कमजोर देशों को डराने के लिए।सांसद सुरेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पटल पर आज भारत देश धरती से लेकर अंतरिक्ष तक ना केवल शक्तिशाली बना है बल्कि सामरिक दृष्टि से भी हमने स्वदेशी तकनीक के साथ अपनी ताकत को दुनिया के अग्रिम पायदान में खड़ा कर लिया है।

    शिक्षा नीति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डॉ कुलदीप चंद ने कहा कि हमारी शिक्षा नीति 1757 के बाद ब्रिटेन सरकार ने तय की थी। उन्होंने कहा कि जब दूसरा देश हमारे देश की शिक्षा नीति तय करेगा तो वह अपने हितों को ध्यान में रखकर ही करेगा। यह हमारा दुर्भाग्य था कि पूर्व सरकारों के दौर में मैक्स मूलर हमें वेद पढ़ा रहा था तो मैक्स कार्ले हमें गुरबाणी समझा रहा था। बता दें कि अब भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है। जिसमें स्थानीय भाषा को भी विशेष स्थान दिया गया है।

    आज नई शिक्षा नीति के चलते हमारी भाषा संस्कृति और हमारे रीति रिवाज अब फिर से नवचेतना के साथ पूरी दुनिया का ज्ञान वर्धन कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक कानून एवं विधि विभाग भाजपा जिला सिरमौर के संयोजक टीकाराम शर्मा, सह संयोजक पुरुषोत्तम सैनी, सह संयोजक नरेश तोमर, नाहन मंडल के संयोजक अमित अत्री, सूरज टीकू, आत्माराम, दामिनी चौधरी, मनीष ठाकुर, मनोज ठाकुर, चमन लाल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, ईश्वर बिष्ट, नितिन गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, रेणुका जी से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • सहायक इलेक्ट्रीशियन और ड्रोन सेवा पाठ्यक्रम के लिए इस दिन तक करें आवेदन…..

    सहायक इलेक्ट्रीशियन और ड्रोन सेवा पाठ्यक्रम के लिए इस दिन तक करें आवेदन…..

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा राजकीय आईटीआई (महिला) नाहन में अल्प अवधि पाठ्यक्रम चलाए जा रहे है जिसमें सहायक इलेक्ट्रीशियन (निर्माण) और ड्रोन सेवा पाठ्यक्रम शामिल है। यह जानकारी प्रधानाचार्य आईटीआई (महिला) चन्द्रेश कुमार कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों के लिए 30 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते है।

    आवेदक को 10 वीं पास, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। इन पाठ्यक्रमों की समय अवधि चार सौ घंटे की होगी तथा प्रशिक्षण का समय सांय 3 से 6 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं अधिक जानकारी के लिए 9625120517, 8894824948 पर सम्पर्क कर सकते है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष
    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको धैर्य से कम लेना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। आपका किसी नए मकान व वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप अपने मन की किसी बात साथ को साझा कर सकते हैं।

    वृष
    आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपने व्यापार में स्मार्ट नीतियों को अपनाएंगे, तभी वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी नए काम की पहल करना आपको नुकसान देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएंगे, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपकी अपने भाई बहनों से नजदीकियां बढ़ेंगी।

    मिथुन
    आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सभी का सहयोग व सम्मान बना रहेगा। कामकाज को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। परिवार के सदस्यों पर आप भरोसा बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कोई काम आज अपने माता-पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कर्क
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी वाणी की मधुरता के कारण आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपके घर आप किसी नए मेहमान का आगमन होगा और आप अपने घर आज किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आपकी उम्मीदों पर आप खरी उतरेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सूझबूझ दिखानी होगी।

    सिंह
    आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। अति उत्साहित होकर आप कोई काम ना करें। प्रत्येक मामलों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़ों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

    कन्या
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान करेंगे। व्यापार में आप तैयारी से आगे बढ़ेंगे। यदि बिजनेस के काम को लेकर आपको किसी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

    तुला
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती हैं। वरिष्ठ सदस्यों से आप ताल मेल बनाए रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीददारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कुछ योजनाओं को बनाना होगा तभी वह पूरी हो सके। अधिकारियों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा।

    वृश्चिक
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। समन्वय की भावना बनी रहेगी और आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। कामकाज पर फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

    धनु
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या और खान पान में बदलाव न करें, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी। अपने काम के प्रति सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजनों का सहयोग आज बना रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या होगी। किसी परिजन की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

    मकर
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में आपका विश्वास बना रहेगा और नेतृत्व क्षमता आज बढ़ेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत रहेंगे। व्यापार में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने साथी से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा।

    कुंभ
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा करेंगे, जिनसे आपको नुकसान भी हो सकता है। आप अपने कार्य को करने में कुशलता दिखाएंगे, जिसके आपको परिणाम बेहतर मिलेंगे। किसी काम को आप जिम्मेदारी से करें। अक्समात धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने करीबियों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पैदा हो सकता है।

    मीन
    आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी अध्ययन का अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। भावनात्मक प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत प्रयासों के लिए आप समय निकालेंगे। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में रहकर नाम कमाने के लिए रहेगा। कला कौशल में वृद्धि होगी और कुछ नए कार्यों को गति मिलेगी। आपके अपने कुछ अनोखी कोशिश से आगे बढ़ेंगे। साथियों से सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और उछाल देखने को मिलेगा। आपको धन संबंधित किसी भी समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे तभी वो किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं। आप किसी को अपने मन में चल रही किसी बात को बता सकते हैं।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में मिठास को बनाएं रखेंगे। लेनदेन के मामले में आपकी रूचि बढ़ेगी और अपनों की खुशी के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने खर्चों पर लगाम लगा लें नहीं तो बाद में वह काबू से बाहर हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विवाहितों को संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किस पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कोई काम आज बहुत ही सोच विचारकर करें नहीं तो यदि आपने किसी काम को कल पर छोड़ा तो इससे आपको समस्या हो सकती है लेकिन आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलेगा और घर में आज किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विभिन्न कामों में आप शीघ्रता दिखाएंगे और सक्रियता पर पूरा जोर देंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। आपकी सही बात भी परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी आदत को लेकर आज परेशान रहेंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा जिससे आप किसी काम में अच्छा धन खर्च करेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने ऊपर ध्यान बनाए रखें और किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि बनी रहेगी और मनोरंजन के कार्यक्रमों में आज आप सम्मिलित होंगे और किसी व्यापार में आज आपके लाभ में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी परिजन की सीख पर चलकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप विभिन्न कार्यों में धैर्य बनाए रखें। समय की नजाकत को पहचानकर आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है लेकिन किसी काम में आप जोखिम उठाने से बचें। आपके परिजनों से यदि संबंधों में दरार चल रही थी तो वह भी दूर होगी।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी निजी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा और व्यापार की कार्य योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी और कामकाज में यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें लेकिन किसी काम में आज पार्टनरशिप ना करें। आपका कोई मामला यदि लंबे समय से रुके पड़े थे तो आज वह काम पूरा हो सकता है। आपको सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाबी मिलेगी और व्यापार कर रहे लोगों को कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपके लिए मेहनत से ही राह आसान होगी। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप अंकुश बनाए रखें और व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल ना हों। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी काम में लापरवाही दिखाई तो आपको समस्या हो सकती है। कुछ अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन आज आप किसी से उधार लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप अपनी बुद्धि के बल से वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी और कुछ नया सीखने की कोशिश में भी आज आप लगे रहेंगे लेकिन आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज आपको शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आने वाला है। सामाजिक विषयों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको किसी सूचना के मिलने से उसे इधर-उधर नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कार्य को गति देंगे और सबको बचाने की कोशिश में आगे बढ़ेंगे। आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ नए अनुभवों का लाभ उठाएंगे और धार्मिक काम करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति से करियर में सलाह करना पड़े तो अपने भाइयों से करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन आप परंपराओं का पूरा पालन करेंगे और आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बचत की योजना में धन लगाने को मिल सकता है और आज किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। दीर्घकालीन योजनाएं सफल रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपको धर्म व अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आप कुछ अवरोधों से दूर रहें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। यदि घर परिवार में कोई बात विवाद चल रहा है तो उसे घर से बाहर ना जाने दे।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए दिन अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कामों में लापरवाही करने से बचे और परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अचानक धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामलो में आप सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। किसी काम के बारे मीन सलाह लेनी है तो आप माता-पिता से पूछ कर करें।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेहनत व लगन से काम करके आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यापार के मामलों में यदि आपने ढील बरती तो वह लिए कोई समस्या बन सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। किसी परिवार के सदस्यों से आप कोई वादा ना करें।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें माता-पिता के आशीर्वाद से आपका काम अच्छा चलेगा। आप अपने आवश्यक कामों में बदलाव ना करें, नहीं तो वह लंबे अटक सकते हैं। आपकी कला कौशल में भी सुधार आएगा और सभी के साथ समन्वय की भावना बनाए रखें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप धैर्य दिखाएं। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी की सेहत में गिरावट के कारण समस्या होगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। करीबियों की भावनाओं का सम्मान करें नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन आप उससे घबराए नहीं। परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। संतान के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज के दिन आप संस्कारों व परंपराओ पर पूरा जोर देंगे। व्यापार के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी नई कोशिशें आज रंग लाएगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप जिम्मेदारी से कार्य करें अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी कानूनी मामले में आप बाहारी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें नहीं तो समस्या होगी। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपने कारोबार में यदि किसी काम को उत्साहित होकर किया, तो उसमें आप आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में आज वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप आंख-कान खुले रखकर ही कोई काम करें। व्यापार में आपको तेजी देखने को मिलेगी और आपके कुछ रुके हुए कार्यों को गति मिलने से आपको खुशी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको सभी का सहयोग आसानी से मिलेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आप किसी वरिष्ठ सदस्य से अहंकार भरी बातें ना करें। विभिन्न कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी बड़ी मुश्किल से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

  • विधायक अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर में सुनी जन-समस्याएं

    विधायक अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर में सुनी जन-समस्याएं

    सोलंकी ने माता बालासुंदरी मंदिर में टेका माथा और भंडारे का किया प्रसाद ग्रहण

    HNN/ नाहन

    विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज मंगलवार को त्रिलोकपुर पंचायत में जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा बाकि समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में रूके हुय विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जा रहा है जिसमें सडकें, पुल, भवन व अन्य विकास योजनायें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग का ध्यान रख कर योजनायें और नीतियां बनाई जा रही हैं और सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में हर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबढ़ ढंग से अपने वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 2.31 लाख कर्मचारियों की ओपीएस बहाल की गई जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी से उसका संपूर्ण परिवार जुड़ा हुआ है और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करना कर्मचारी की जिम्मेदारी में शामिल है।

    अजय सोलंकी ने कहा कि आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े इसलिए अधिकारियों को सकारात्मक ढंग से अपनी सेवायें प्रदान करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने अधिकारी वर्ग से अनुरोध किया कि जनता की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जाये ताकि दूरदराज से अपने कार्य के लिए कार्यालय में आने वाली जनता को कोई भी परेशानी न हो। इससे पूर्व, अजय सोलंकी ने माता बालासुंदरी मंदिर में माथा माथा टेका और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया