Category: Nahan

  • प्रीतमोहन शर्मा को सिरमौर भाजपा का बनाया गया महामंत्री

    प्रीतमोहन शर्मा को सिरमौर भाजपा का बनाया गया महामंत्री

    2024 की तैयारियों में सिरमौर भाजपा ने किया होमवर्क शुरू

    HNN/ नाहन

    पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के कद्दावर नेता प्रीत मोहन शर्मा को जिला सिरमौर भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा की गई। प्रीतमोहन शर्मा की ताजपोशी पर नाहन विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपाइयों द्वारा महामंत्री की इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की जा रही है।

    बता दें कि प्रीतमोहन शर्मा भाजपा के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता है। बरहार 2024 के संसदीय चुनाव को लेकर जिला सिरमौर भाजपा लगातार तैयारियों में जुट गई है। हालांकि बीते विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को दो ही सीटों पर सफर करना पड़ा मगर ओवरऑल देखा जाए तो जिला में भाजपा की गुड परफॉर्मेंस रही है।

    बावजूद इसके क्योंकि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद भी सिरमौर से ही ताल्लुक रहते हैं। ऐसे में जिला सिरमौर भाजपा के सामने पांचों विधानसभा क्षेत्र से बेहतर परफॉर्मेंस देना बड़ी चुनौती है। इसी कवायद कि चलते जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा जातीय समीकरण के आधार पर ब्राह्मणों को भी संगठन में अधिमान दिया गया है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग व्यस्त रहने के कारण अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो बाद में उनके लिए समस्या बन सकते हैं। किसी सरकारी काम में उसके नियम व कानूनों का पूरा पालन करें और पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह भी लटक सकते हैं। आपको आज आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी अपने परिजनों से यदि कुछ दूरी आ गई थी, तो वह भी आज दूर होंगी। भाई बहन आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि बिजनेस में कुछ नए उत्पादों को शामिल करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकते हैं और आपके किसी ने संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप विपरीत परिस्थिति में भी क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ करीबी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लापरवाही से किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं और आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको मेहनत करने पर पूरा जोर देना होगा, तभी आप अपने काम को पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप आज किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बेहतर रहने वाला है और आपको अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करके शत्रु को आसानी से मार दे पाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है, जिसमें आपको माफी मांगनी होगी और यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपके आकर्षण को देखकर कार्यक्षेत्र में लोग आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और आप धर्म कर्म मे कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कार्यक्षेत्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिजनों के साथ आप दिल खोलकर आगे बढ़ेंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ कार्य में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दूसरों के काम में दखल अंदाजी ना दें, नहीं तो आप कोई नुकसान कर सकते हैं। यदि आप किसी वाद विवाद में सम्मिलित हो, तो उसमे दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों को पकड़ कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने को समय पर पूरा कर पाएंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी और परिवार से यदि कुछ रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह दूर होंगी और रक्त संबन्धी रिश्ते में मजबूती आएगी। मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आप किसी से कोई मदद मागेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगी। संतान को आप संस्कारों व पारंपरिक का पाठ पढ़ाएंगे और कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपके परिवार में भी कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा और कुछ नए कार्यों की आप शुरूआत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है और आपका भरोसा जीत पाएंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा न होने के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता रहा है। करियर को लेकर परेशान चल रहे है, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है, तो वह चिंता भी समाप्त होगी। भाई बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको लोगों से धन उधार लेने से बचना होगा। विदेशों से यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो आपको उसमे अच्छा लाभ कमाने को मिल सकता है। आपके अपनों को खुशी देने के प्रयास आज सफल रहेंगे। आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको आज कुछ पारिवारिक मामलो में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में सावधान रहना आपके साथ धोखा कर सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और कुछ धन से संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको अपने काम की कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनानी होगी और मित्रों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगे तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप किसी से तर्क -वितर्क बिना पडे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आज पहल करने की आदत आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और बिजनेस व व्यवसाय कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से कोई निर्णय ले पाएंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने से आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं व किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रम के प्रति भी आज रूचि बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ अधिक होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

  • जल्द निपटाएं फारेस्ट क्लीयरेंस मामले, ताकि बाधित न हों विकास कार्य- उपायुक्त

    जल्द निपटाएं फारेस्ट क्लीयरेंस मामले, ताकि बाधित न हों विकास कार्य- उपायुक्त

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में उपायुक्त आर.के. गौतम ने प्रस्तावित विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों की सम्बन्धित विभागों और वन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों को समय पर निपटाएं ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

    उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ सम्बन्धित विभाग (यूजर एजेंसी) फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों को प्रस्तुत करने से पहले बारीकी से वांछित दस्तावेजों और अनापत्ति प्रमाण पत्रों की जांच करें ताकि विभिन्न आक्षेपों के कारण फारेस्ट क्लीयरेंस मिलने में विलंब न हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल, सड़क, पुल, शिक्षा संस्थान, बिजली आदि ये सभी जनहितैषी और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं हैं जिन पर सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें ताकि विकास कार्य समय पर आरम्भ हो सकें।

    उपायुक्त ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रस्तावित विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों की जानकारी अगली बैठक में विस्तृत रूप से प्रस्तुत की जाए ताकि सरकार को सही जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा वन, जल शक्ति, लोक निर्माण, शिक्षा व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • शुभ योग बनने से इन पांच राशि के लोगों को धन, लाभ और कार्यों में मिलेगी सफलता

    शुभ योग बनने से इन पांच राशि के लोगों को धन, लाभ और कार्यों में मिलेगी सफलता

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप लोगों की आगे बढ़ चढ़कर मदद करेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप औरों के साथ-साथ अपने कामों का भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके कुछ काम पीछे रह सकते हैं और आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। यदि आपको कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से काम का बोझ भी बढ़ सकता है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपको यदि कोई सलाह दे, तो आपको सलाह पर बहुत ही सोच विचारकर चलना होगा। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तरदायित्वों की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको काफी कठिनाइयों के बावजूद अपने किसी निर्णय के लिए आज खुशी होगी। यदि परिवार में कोई सदस्य आपसे मदद मांगे, तो आप उसकी मदद अवश्य करें। आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अचानक से कोई लाभ मिल सकता है और आपके यदि कुछ कर्ज चल रहे थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय की प्राप्त होती दिख रही है और आप किसी आवेश में आकर कोई निर्णय लेंगे, तो आप कोई भारी गलती कर सकते हैं और अधिकारियों से आपको उसके लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के बारे में सोचेंगे। आपके कई काम एक साथ हाथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी, लेकिन फिर भी आप अपने आवश्यक कार्य को समय से पहले पूरा करें व उन्हें कल पर ना टाले।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहने वाला है और बिजनेस कर रहे लोग अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग कोई बेहतर अवसर पा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपके तेज को देखकर आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करने में भी कामयाब रहेंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, तो यह आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है व कामों पर पूरा ध्यान लगाएं। आपका कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है, जिससे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान को यदि आपको जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें उनका कभी खट्टा, कभी मीठा व्यवहार समझ नहीं आएगा, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है और आपके रिलेशन खराब हो सकते हैं। आपको किसी नौकरी की तैयारी बहुत ही सावधानी से करनी होगी और पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़े, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने कुछ राज को गुप्त रखना होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनकी अधिकारियों की बात मानकर पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपको किसी की मदद करने से पीछे नहीं होना है। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे, जिसके कारण आप से कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और आपने यदि अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में ढील बरती, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर दस्तक बहुत ही देखभाल कर करें नहीं तो आप कोई गलत काम कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने कोई मन्नत मांगी हुई थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिसके पूरा होने से परिवार में आज किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आज उस धन को वापस मांग सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी माता जी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो वह भी आज काफी हद तक दूर होगी, जिससे आपकी चिंता भी कम होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी आज किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगायें व किसी को दिखावे के चक्कर में शान शौकत आदि की वस्तुओं की ज्यादा खरीदारी ना करें, नहीं तो इससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त करेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई पुराना परिचित आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु तरक्की में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको कुछ समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते चुकता करना होगा, नहीं तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो आज वह भी दूर होगी। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, लेकिन फिर भी लोग आपसे नाराज नहीं होंगे। आप आज अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है, लेकिन आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको आज अपने किसी मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिल सकता है।वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आजा प्रसन्न रहेंगे। आपको आज परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला शीघ्रता और भावुकता में नहीं लेना है, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी मान व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आजा पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने खानपान की आदतों का विशेष ध्यान रखें और उनमें बदलाव लाएं, नहीं तो की समस्या हो सकती है। आपका आज कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आपको अत्यधिक काम रहने के कारण थकान का अनुभव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आप आगे बढ़ेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपने मन की सारी बातें नहीं रखनी है, नहीं तो बाद में वह आप का मजाक बना सकते हैं। आपकी कोई पुराने मित्र की आपसे लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को करने में आपका खूब मन लगेगा। आपको आज घर परिवार में चल रही किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में समस्या आ सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह धन आप वापस मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज यदि कार्य क्षेत्र में कोई समस्या हो, तो भी आपको उसमें क्रोध करने से बचना होगा।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम का विपरीत स्वभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे के कारण आपको, सर्दी, खांसी-जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आज आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके आय में वृद्धि होने से आप अपने कुछ पुराने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आज आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई सूचना लेकर आ सकता है। यदि आपका किसी भी सदस्य से कोई वाद विवाद पनपे, तो आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो रिश्तो में खटास पैदा हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में उसके चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपका अपने किसी साथी की बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिससे आपको तनाव बना रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपने व्यवसाय की योजनाओं में यदि परिवर्तन किया है तो वह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप परिवार में अपने उत्तर दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। किसी वाहन के प्रयोग से आप सावधानी बरतें, नहीं तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ करेंगे और थोड़ा परेशान भी रहेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिनसे आपका बजट भी डगमगा सकता है। जो लोग किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, उन्हें उसमें दस्तखत बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपको आज अपने किसी मित्र की बात को बिना सोचे समझे हां करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन बिजनेस करने यह लोगों के लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि उनके कोई लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। नई योजनाएं अच्छा सा लाभ देकर जाएगी। सायंकाल के समय आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको माता पिता से अपनी किसी समस्या को साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

  • सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गाड़ी से पकड़ी इतनी किलो चरस….

    सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गाड़ी से पकड़ी इतनी किलो चरस….

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के धौलाकुआं में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से नशे की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। बता दे आरोपी प्रेमपाल डोडरा निवासी कवार जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20, 61, 85 व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम धौलाकुआं के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। पुलिस ने जब बायला रोड से धौलाकुआं की ओर आ रही एक गाड़ी (HP77-3555) को रुकवाया। तो पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.824 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कैप्टन के.एस. पुंडीर आजादी के अमृत मोहत्सव कार्यक्रम के तहत हुए सम्मानित

    कैप्टन के.एस. पुंडीर आजादी के अमृत मोहत्सव कार्यक्रम के तहत हुए सम्मानित

    HNN/ नाहन

    अमृत मोहत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘अनसंग हीरो’’ सेवानिवृत कैप्टन के.एस पुंडीर को मेजर दीपक धवन उप निदेशक सैनिक कल्याण सिरमौर तथा कैप्टन जीत राम द्वारा उनके निवास स्थान गुन्नुघाट, नाहन में जाकर सम्मानित किया गया। सैनिक कल्याण विभाग सिरमौर के कैप्टन जीत राम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा अमृत महोत्स्व कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे सैनिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिनकी कहानी देश के लिए वीरता भरी हो उन्हें ‘‘अनसंग हीरो’’ के रुप में सम्मानित किया जा रहा है।

    कैप्टन जीत राम ने कैप्टन कल्याण सिंह पुंडीर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका जन्म 25 सितंबर 1940 को गांव भजौण तहसील, रेणुका, जिला सिरमौर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भजौण गाँव में हुई और उसके उपरांत उन्होंने बी.ए. की शिक्षा 1962 में जी.आर.आर कॉलेज नाहन से प्राप्त की। के.एस पुंडीर सन् 1964 में सेना की 16वीं राजपूत रेजिमेंट बटालियन फतेहगढ़ में शामिल हुए। इसी बीच पाकिस्तान ने 1965 में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करके ऑपरेशन जिब्राल्टर शुरू किया, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का कारण बना।

    इस दौरान भारतीय सेना की 16 राजपूत बटालियन पश्चिम बंगाल में तैनात थी। इसी बीच पाकिस्तान के करीबी सहयोगी चीन ने हस्तक्षेप करने की धमकी दी और भारत की पूर्वी सीमाओं के पास अपनी सेना को तैनात कर दिया। स्थिति को देखते हुए 16 राजपूत को सिक्किम के अरिटोर में जाने का आदेश दिया गया, जहां रिज पर बटालियन तैनात की गई और लेफ्टिनेंट के.एस. पुंडीर को बटालियन का मोर्टार प्लाटून कमांडर तैनात किया गया। सन् 1969 में इस्टैब्लिशमेंट 22 में शामिल होने के बाद के.एस पुंडीर पैराट्रूपर बने। इन्होंने विभिन्न वायुयानों से 600 से अधिक जंप और फ्रीफॉल्स किए।

    वह एयर फोर्स स्टेशन, सरसावा में एस्टैब्लिशमेंट 22 के पैरा ट्रेनिंग स्कूल के कामंडेंट भी रहे। 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय जनरल मानेक शॉ ने इस्टैबलिशमेंट 22 को चित्तगांव हिल ट्रैक पर कब्जा करने और जल्द से जल्द ढाका पहुंचने का काम दिया। ऑपरेशन यूनिट में भाग लेने के बाद यूनिट ढाका पहुंची, 69 जवानों की कीमती जान गंवाने के बावजूद भी चित्तगांव पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया। भारतीय सेना ने ढाका जाने वाले सभी रास्तों यानी जमीन, समुद्र और हवाई रूटों को बंद कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप 90 हजार पाक सेना के जवानों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

  • हिमाचल प्रदेश सरकार उद्योगपति और इन्वेस्टर्स के लिए रेड कारपेट बिछाने की तैयारी में

    हिमाचल प्रदेश सरकार उद्योगपति और इन्वेस्टर्स के लिए रेड कारपेट बिछाने की तैयारी में

    उद्योग लगाने में डॉक्यूमेंटेशन की जिम्मेवारी अब सरकार की 118 का भी होगा समाधान- हर्षवर्धन चौहान

    HNN/ नाहन

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जहां योगी सरकार इसे उत्तम प्रदेश बनाने में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करवा रही है। तो वही प्रदेश कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार भी उद्योगपतियों तथा नए इन्वेस्टर्स के लिए रेड कारपेट बिछाने की तैयारी में है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है। इस समिति को जहां मुकेश अंबानी ने संबोधित किया तो वही कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित दिग्गज उद्योगपति भी शामिल रहे हैं।

    बावजूद इसके सस्ती बिजली फ्रेंडली माहौल और अब सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का इन्वेस्टर्स के लिए सॉफ्ट कॉर्नर उद्योगपतियों को आकर्षित करने में मददगार साबित होगा। हालांकि फिलहाल सरकार ट्रक यूनियनों के मसले में ही उलझ कर रह गई है बावजूद इसके दोनों मसलों पर गंभीरता से हल निकालने का भी मसौदा तैयार कर लिया गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ हुई विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि नए इन्वेस्टर्स और उद्योगपतियों को एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कई पॉलिसियों में बदलाव किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कह दिया है कि अभी तक उद्योगपतियों के सामने सबसे बड़ी समस्या 118 को लेकर आ रही थी। उन्होंने कहा सरकार 118 का समाधान भी निकाल चुकी है यही नहीं अब कोई भी नया उद्योगपति यदि प्रदेश में उद्योग लगाना चाहता है तो उसे केवल इन्वेस्ट और अप्लाई करना है बाकी तमाम एनओसी या अन्य औपचारिकताएं का उत्तरदायित्व सरकार का होगा। उद्योग मंत्री ने जहां मंत्री पद संभालते ही एक लीगल अथॉरिटी बनाए जाने की बात कही थी उसका भी मसौदा लगभग तैयार हो चुका है।

    इस अथॉरिटी का मुख्य कार्य एक टाइमबॉन्ड कंडीशन में नए इन्वेस्टर अथवा उद्योगपति को तमाम क्लीयरेंस उपलब्ध कराना होगा। उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि वह यहां के उद्योगपतियों और नए इन्वेस्टर्स को इंसेंटिव भी देंगे। हम तो बड़ी बात तो यह है कि मौजूदा सरकार के सामने जहां फाइनेंस एक बड़ी चुनौती है तो वहीं बेस्ट परफॉर्मेंस को लेकर भी एक बेहतर सामंजस्य बनाए जाने का प्रयास सरकार कर रही है।

    सरकार उद्योगपतियों के लिए सबसे प्रमुख जरूरत उनके लिए जमीन भी तलाश रही है। उद्योग विभाग मौजूदा समय अपना लैंड बैंक मजबूत करने में जुटा हुआ है। इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट जिन जगह पर लैंड बैंक बनाएगा वहां पर बेहतर से भी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा की वे जल्द ही प्रदेश के उद्योग पतियों के साथ एक बड़ी बैठक रखने जा रहे हैं।

    जिसमें उद्योगपतियों के सुझाव और समाधान भी लिए जाएंगे। बरहाल जहां उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है वही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अकेले ही अपने दम पर उद्योगपतियों तथा नए इन्वेस्टर्स के लिए रेड कारपेट बिछाने की तैयारियां कर रही है।

  • शुभ योग बनने से इन पांच राशि के लोगों को धन, लाभ और कार्यों में मिलेगी सफलता

    शुभ योग बनने से इन पांच राशि के लोगों को धन, लाभ और कार्यों में मिलेगी सफलता

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आपकी अपने पार्टनर से भी कहासुनी हो सकती है। आपको आज अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उनसे वापस मांग सकते हैं।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है, लेकिन भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। परिवार के लोगों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आपके व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों की शुरुआत करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि रखेंगे जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्य आपके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिसमे आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आपका कोई कानूनी काम पूरा हो सकता है। आप आज अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप यदि सोच समझकर कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया है तो वह तो आपके लिए समस्या बन सकता है। माता-पिता को आज आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान से आज कोई गलती हो सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम में भी आज थोड़ी वृद्धि होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको संतान के करियर की चिंता को लेकर किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको कुछ व्यवसायों की चिंताओं से दूर रहना होगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। घर परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए सुलझाएं और दोनों पक्षों की बात अवश्य सुने। आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर दबाव अधिक रहने के कारण वह परेशान रहेंगे। अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको एक साथ कई काम मिलने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पुरानी गलती से सबक अवश्य ले, नहीं तो आप उसे दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे । आपकी अपने भाइयों से कुछ गलतफहमी के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है, जिसे आप को दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आज अपने किसी मित्र से कोई अनबन की स्थिति उत्पन्न हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें। आपको आज अपने मन में किसी भी बात को नहीं रखना है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आज आप उसे अपने माता-पिता के सामने अवश्य रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहे हैं। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी बेवजह की बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। किसी काम को पूरा होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आप यदि कुछ नया करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो आप उसे भी दूर करने मे कामयाब रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी से साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे लीक कर सकते हैं।

  • स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरीजों को दी निशुल्क दवाएं

    स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरीजों को दी निशुल्क दवाएं

    HNN/ नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन के धोला कुआं बांग्ला कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की गई। बता दें यह स्वास्थ्य शिविर प्रयास संस्था द्वारा लगाया गया है।

    इस शिविर में 71 लोगों की जांच की गई और मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी गई। इस शिविर में डॉक्टर चेष्टा ठाकुर के साथ स्टाफ नर्स नीलम, लैब टेक्नीशियन रितिका शर्मा और विशाल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    स्वास्थ्य शिविर के प्रभारी डॉ. एसके सब लोक ने बताया कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं कर पाते उनके लिए उनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को उत्तम वाला पंचायत सती वाला में और शुक्रवार 10 फरवरी को तालों पंचायत सैन की सेर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर हर ग्राम केंद्र किए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।