Category: Nahan

  • सरवर की खामियों के बावजूद सिरमौर के 69 परसेंट राशन कार्ड धारकों का बना ईकेवाईसी

    सरवर की खामियों के बावजूद सिरमौर के 69 परसेंट राशन कार्ड धारकों का बना ईकेवाईसी

    ईकेवाईसी के हंड्रेड परसेंट होने के बाद सरकारी राशन में नहीं हो पाएगी सेंधमारी

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में फिलहाल सरवर की खामियों के चलते ईकेवाईसी का कार्य ठप पड़ा है। बावजूद इसके सरवर की बिगड़ी स्थितियों के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम सिरमौर के द्वारा 69 परसेंट ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मौजूदा स्थिति में हालात यह है कि निगम के द्वारा उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवाना मैंडेटरी किया गया है। बावजूद इसके उपभोक्ता जब डीपू में पहुंचता है तो सरवर के डाउन होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ता है। जिससे ना केवल उपभोक्ता परेशान हो रहे थे बल्कि डिपो होल्डर भी इस बड़ी समस्या को लेकर परेशान थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के द्वारा सरवर को अपग्रेड कर लिया गया है। माना जा रहा है 2 अथवा 3 दिनों के बाद ईकेवाईसी का कार्य शुरू हो सकता है। बता दें कि ईकेवाईसी यानी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपने ग्राहक के बारे में विभाग को पुख्ता जानकारी देना यह एक ऐसा सिस्टम होगा जिसके बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत परिवार के कितने लोग व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। यह बायोमैट्रिक सिस्टम पर प्रमाणित होगा। असल में विभाग को लंबे समय से यह भी शिकायतें मिल रही थी कि बहुत से ऐसे राशन कार्ड धारक उन लोगों का भी राशन ले रहे हैं, जो या तो दुनिया से जा चुके हैं या फिर स्थान छोड़ चुके हैं।

    यहां यह भी बता दें कि जिला सिरमौर में 1,44000 राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें से 69 परसेंट उपभोक्ता ही ईकेवाईसी पर चढ़ पाए हैं। अच्छी बात तो यह भी है कि इस प्रक्रिया के पूरी तरह पूर्ण ना होने के बावजूद भी फिलहाल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करा रही है। उधर, जिला सिरमौर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में जिला नियंत्रक विजय कुमार हामल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 या 3 दिन के बाद सरवर बेहतर स्थिति में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद फिर से ईकेवाईसी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

  • सोलंकी की सादगी के कायल हुए मोगीनंद स्कूल के बच्चे

    सोलंकी की सादगी के कायल हुए मोगीनंद स्कूल के बच्चे

    वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चो ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

    HNN/ नाहन

    नाहन के विधानसभा क्षेत्र मोगीनंद में आज सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विशेष अतिथि निदेशक कोणार्क ग्रुप रूपेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल के वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावी छात्रों व स्कूल की अन्य प्रतियोगिताओं में बाजी मारने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

    इस कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान फरज़ाना भी मौजूद रही। इस कार्यक्रम में उपनिदेशक इंस्पेक्शन गोरख नाथ भी मौजूद रहे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में स्कूली छात्रों को परीक्षाओं में अव्वल आने एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों को अपना भविष्य संभालने के लिए कड़ी मेहनत करने पर बल देना चाहिए। इस समारोह में स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो वही प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान को लेकर एक नाटक के माध्यम से बेहतरीन संदेश प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या शिबा खन्ना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस कार्यकर्म में साथ ही जमा दो की छात्राओं अनिशा, कोमल, शिवानी, वंशिका, अंकिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही नौवीं कक्षा की छात्राओं मुस्कान, ज्योति, जैनब, राधिका, काजल, सिमरन, उर्वशी ने देश भक्ति गीत गाए और ग्यारवीं और बारहवीं की छात्राओं हिमानी, ज्योति, सिमरन, महक, शिवानी कशिश, सानिया ने वन्देमातम गीत गाया।

    इस कार्यक्रम में नौवीं कक्षा की छात्राओं बबीता, ज्योति, अंजली, स्वाति, हिमानी ने तेरी जट्टी मेरा लश्कारा पंजाबी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही ग्यारवीं और बारहवीं की छात्राओं करीना, मीनाक्षी, पायल, प्रिया, शिवानी ने नाटी पर नृत्य प्रस्तुत किया और महक, ईशा, रौशनी, खुशबु, हिमानी, स्नेहा ने हरयाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगिनंद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

    इस कार्यक्रम पर बच्चो ने राधा-कृष्ण बनकर एक सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों की संख्या अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में नए पद सृजित करने एवं रिक्त पद भरने सहित भवन की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में सुविधाओं के मामले में कमी आने नहीं दी जाएगी इसको लेकर सरकार पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं को अधिक पारितोषिक मिलने से गर्व महसूस होता है। छात्राएं हर क्षेत्र में अब आगे बढ़ रही हैं।

    अजय सोलंकी ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों और अध्यापको को बधाई दी। उन्होंने कहा की वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बच्चो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस समारोह में मोगीनंद स्कूल के बच्चे विधायक अजय सोलंकी की सादगी के कायल हुए।

  • कमरऊ में बच्चों को दी शिक्षा का अधिकार अधिनियम व पोक्सो एक्ट की जानकारी

    कमरऊ में बच्चों को दी शिक्षा का अधिकार अधिनियम व पोक्सो एक्ट की जानकारी

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के कमरऊ क्षेत्र में बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमरऊ में पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से जिला बाल सरंक्षण अधिकारी रमा रेटका ने जिला बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया और इसकी कार्यकारिणी के बारे मे बताया।

    इसके बाद लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा साइबर अपराध के बारे मे जानकारी दी। प्रधानाचार्य कुंदन सिंह तोमर ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी।

    बाल विकास परियोजना कार्यालय पावंटा साहिब से पर्यवेक्षक प्रोमिला ने विभाग की योजनाओ के बारे मे बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। आउट रीच वर्कर आइशा ने फोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप तथा दत्तक ग्रहण के बारे मे जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन से सदस्य सुरेशपाल ने चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1098 के बारे मे विस्तार से बताया।

    प्रधानाचार्य ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वारा बच्चों को दी गई जानकारी को अपने तक न रख कर समाज मे जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य कुंदन सिंह तोमर ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय तथा अन्य अधिकारियो का इस शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

  • नाहन के प्राचीन हनुमान मंदिर में मनाई गई रामनवमी

    नाहन के प्राचीन हनुमान मंदिर में मनाई गई रामनवमी

    HNN/ नाहन

    नाहन के ऐतिहासिक काली स्थान तालाब के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि यह रामनवमी गुप्त नवरात्रि के दौरान मनाईं जाती हैं। इस दौरान मंदिर में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी थी।

    फायर स्टेशन के नजदीक स्थित इस मंदिर में हलवा प्रसाद वितरण भी किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन आदि भी किया गया।

    इसी दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेंद्र शर्मा ने कहा कि गुप्त नवरात्रि की रामनवमी का बड़ा महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई दोषों का निवारण होता है। इस दौरान राम पंडित, भास्कर शर्मा, कमलेंद्र शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • बूस्टर डोज अभियान: 166 लोगों को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, जिले में अब तक इतने लाख पहुंचा…

    बूस्टर डोज अभियान: 166 लोगों को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, जिले में अब तक इतने लाख पहुंचा…

    HNN / नाहन

    हिमाचल प्रदेश को केंद्र से बूस्टर डोज मिलते ही वैक्सीनेशन अभियान बड़ी तेज गति से चला हुआ है। शनिवार की बात करें तो जिला सिरमौर में बूस्टर डोज के लिए 16 केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों में 166 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इसमें 149 लोगों को बूस्टर डोज, तो 10 को दूसरी ओर 7 को पहली डोज लगाई गई।

    हालांकि पहले की अपेक्षा काफी कम ही लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जैसे ही केंद्र से बूस्टर डोज मिली जिला में बूस्टर डोज अभियान शुरू कर दिया गया। लेकिन लोग अब वैक्सीनेशन को लेकर काफी कम रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में अब तक 1,41,323 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई हैं।

    उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है ताकि कोविड-19 को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

  • सिरमौर में फिर शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, इतने लोगों को…

    सिरमौर में फिर शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, इतने लोगों को…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 4000 डोज वितरित की गई है। कोरोना कहर के चलते सभी लोगों के लिए यह डोज लगवाना अनिवार्य है। बता दें कि सिरमौर जिले के 18 केंद्रों में बीते कल 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई।

    दरअसल, कोरोना के कहर को कम करने के लिए एक बार फिर सभी जिलों में बूस्टर डोज अभियान फिर से शुरू हो गया है। बता दे कि विभाग की ओर से सिरमौर जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोविशील्ड डोज वितरित कर दी गई है। बता दे कि अब तक जिला सिरमौर में 1,40,680 लोगों को बूस्टर डोज लगा दी गई है।

    उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि बीते कल सिरमौर जिला के 18 केंद्रों में 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में कोरोना कंट्रोल में है। कोरोना के नए वेरिएंट आने की आशंका के कारण जिला के सभी अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने अस्पतालों में सभी मरीजों से अपील की है कि एक दूसरे से विशेष दूरी बनाकर रखें।

  • सिरमौर के विधायकों व मंत्री से मिलेंगे एनएचएम के कर्मचारी

    सिरमौर के विधायकों व मंत्री से मिलेंगे एनएचएम के कर्मचारी

    शशिकांत शर्मा को बनाया गया ज़िला इकाई का अध्यक्ष

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में राज्य स्वास्थ्य समिति एनएचएम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला इकाई सिरमौर की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नरवीर शर्मा, जिला चुनाव समन्वयक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ( हि.प्र ) ने की। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

    इस बैठक की नई कार्यकारिणी में शशिकांत को ज़िला सिरमौर इकाई का अध्यक्ष, बनिता नेगी को संघ का महासचिव, डॉ हिमांशु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, विशाल पंवार को उपाध्यक्ष, रोहित को संयुक्त सचिव, सुरेश को कोषाध्यक्ष और डॉ सुनील कुमार को प्रेस सचिव बनाया गया है। इसके अलावा डॉ विधि को मुख्य सलाहकार और डॉ अंजू पुंडीर को जिला समन्वयक मनोनीत किया गया है।

    इस बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएचएम परिवार विधायक के द्वार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला कार्यकारिणी सभी जिला सिरमौर के विधायकों एवं मंत्री से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया गया कि एनएचएम में कर्मचारी लगभग 23 वर्षो से लगतार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर जैसे सेवाएं दे रहे है।

    प्रदेश महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द ही इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कहा कि वह कर्मचारी के हित की मांग को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे और राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

  • व्यवसायिक प्रशिक्षण संघ ने हर्षवर्धन चौहान को समस्याओं से करवाया अवगत

    व्यवसायिक प्रशिक्षण संघ ने हर्षवर्धन चौहान को समस्याओं से करवाया अवगत

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर व्यवसायिक प्रशिक्षण संघ ने आज सोमवार को मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने हर्षवर्धन चौहान के समक्ष वोकेशनल शिक्षकों की स्थाई नीति की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वोकेशनल शिक्षक 2013 से लेकर अभी तक बाहरी कम्पनियों के द्वारा नियुक्त किये जाते रहे हैं। लेकिन इन कम्पनियों ने अत्यधिक शोषण कर सरकार व सरकारी खजाने को भी खाली कर दिया है। यह प्रति शिक्षक की सैलरी का 14 प्रतिशत चार्ज लेते हैं जोकि सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि यदि सरकार इन शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर देती हैं तो सरकार को 24 प्रतिशत का सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि अभी सरकार को वेतन का 10 प्रतिशत अपने पास से देना पड़ता हैं और 90 प्रतिशत केंद्र सरकार से मिलता है। जबकि 14 प्रतिशत सरकार इन कम्पनियों को अतिरिक्त चार्ज देती हैं। इसलिए व्यवसायिक शिक्षक लगातार सरकार से यही गुहार लगा रहे हैं कि हमें इन कम्पनियों की गुलामी से आजादी दिलाई जाए। ताकि हम भी एक सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें।

    उन्होंने हर्षवर्धन चौहान से मांग की है कि वह जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करें। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आश्वासन दिलाया कि भविष्य में एक अच्छी नीति लेकर आएंगे जिससे 2000 व्यवसायिक शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो पाएगा और नियमितीकरण का रास्ता प्रशस्त हो पाएगा। इस दौरान अध्यक्ष मोहन छींटा , उपाध्यक्ष शिवानंद शर्मा, सचिव जीवन सिंह चौहान, सुभाष ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेंद्र सूर्या, हितेंद्र चौहान, अंकित पुंडीर, मोहित परमार और देवेंद्र आदि शामिल रहे।

  • नाहन से पावंटा एनएच पर बोहलियों में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत

    नाहन से पावंटा एनएच पर बोहलियों में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत

    HNN/ नाहन

    नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर बोहलियों मजार के समीप दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत होने का समाचार मिला है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौण निवासी मनोज ठाकुर और उसका एक दोस्त अपनी मारुति सियाज गाड़ी संख्या (HP17 एफ 6800) नाहन से पावंटा की ओर जा रहा था। यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास की है।

    जैसे ही मनोज ठाकुर अपनी गाड़ी के साथ बोलियों मजार के समीप तिराहे के पास पहुंचा तो बुड्ढी की ओर से मारुति 800 संख्या HP18 बी 1349 जिसे स्थानीय निवासी रिशु पुत्र पवन चला रहा था बड़ी तेज गति से सीधे एनएच पर आया। दूसरी ओर से आ रही सियाज गाड़ी जोकि इस मजार तिराहे के पास पहुंची थी कि मारुति 800 सीधे उससे जा भिड़ी।

    दुर्घटना के दौरान मारुति 800 में 5 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति 800 कार के सियाज गाड़ी से टकराते ही उसके सेफ्टी एयर बैग खुल गए। जिसके चलते दोनों युवक सुरक्षित बच गए। जबकि दूसरी गाड़ी में सवार चालक के अलावा स्थानीय युवक रिशु के नाक में काफी गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की जानकारी थाना सदर नाहन को दे दी गई थी।

    खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जबकि दुर्घटना में घायल रिशु को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। गाड़ी में सवार अन्य सभी युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

  • एचपी सिविल सप्लाई गोदाम में राशन लेने पहुंची गाड़ियों पर मंडराया खतरा

    एचपी सिविल सप्लाई गोदाम में राशन लेने पहुंची गाड़ियों पर मंडराया खतरा

    HNN/ नाहन

    नाहन दिल्ली गेट के समीप एचपी सिविल सप्लाई के गोदाम से सरकारी राशन लेने ले जाने वाली गाड़ियों पर दुर्घटना का खतरा मंडराने लग पड़ा है । इनकम टैक्स बिल्डिंग के ठीक नीचे की ओर बने इस पुराने डंगे की हालत काफी चरण शरण हो चुकी है। जिसके चलते यह सुरक्षा दीवार अभी भी धराशाई हो सकती है। सिविल सप्लाई गोदाम के समीप ना केवल गोदाम है बल्कि यहां नगर परिषद के द्वारा अलॉट की गई दुकाने पार्किंग आदि भी मौजूद है।

    जहां पर अक्सर सिविल सप्लाई का राशन लाने ले जाने के लिए दर्जनों गाड़ियां रोज आती जाती है। ऐसे में कब बड़ी दुर्घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता। जबकि पहले भी इस डंगे के चलते दो बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। स्थानीय निवासी टोकन अली, मोहम्मद दिल शेर, हरिदत्त शर्मा आदि दर्जनों लोगों ने नगर प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस टूटे-फूटे डंगे को ठीक किया जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को होने से पहले ही टाला जा सके।

    उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर का कहना है कि यह डंगा कितना पुराना है इसकी जानकारी लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के तहत प्रायोरिटी पर इस दुर्घटना संभावित स्थान का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस टूटे हुए डंगे को ठीक किया जाएगा। मगर उससे पहले उन्होंने यह भी कहा कि यह भी देखना होगा डंगा एमसी के द्वारा लगाया गया था या लोक निर्माण विभाग के द्वारा।